Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

शिवभक्त मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में किया जलाभिषेक 

विशेष रिपोर्ट – आशीष तिवारी
उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिवरात्रि  से पहले सोमवार को हरिद्वार में शिव आराधना की। धर्मनगरी में मुख्यमंत्री ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से सेवा साधना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर होने पर हुए आयोजन के समापन कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्‍यमंत्री धामी सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में पूरी विधि विधान से पूजन करते भी नज़र आये। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने शिवलिंग पर जलाभिषेक के अलावा आरती में भी हिस्सा लिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें पूर्णाहुति कार्यक्रम में आने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। कहा कि भगवान भोले शंकर सभी को सुखी और निरोगी रखें।  इसके पहले बीएचईएल, हरिद्वार स्थित सिद्धपीठ सुरेश्वरी देवी मंदिर में सीएम धामी ने माँ की उपासना एवं प्रभु शिव का अभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने माँ सुरेश्वरी एवं प्रभु शिव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख,समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।इसके साथ ही मुख्यमंत्री हरिद्वार जाते समय मणि माई माँ काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर माँ महाकाली से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। आपको बता दें कि विधान सभा नतीजों के दिन जैसे जैसे करीब आ रहे हैं प्रदेश में नेताओं के दिलों की धड़कन भी तेज़ हो रही है। लिहाज़ा कोई मंदिर जा रहा है तो कोई ज्योतिषीय उपाय अपना कर अपने लिए जीत की कामना कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top