Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

विश्व हृदय दिवस पर मैक्स अस्पताल ने लोगों को किया हृदय के प्रति जागरूक

हमारे देश में हर साल कार्डियोवैस्कुलर बीमारी या सीवीडी से 1 करोड़ से अधिक लोगों की मौत होती है। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने व अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने तथा लोगों को हृदय संबंधित समयस्यों के बारे में शिक्षित करने के उद्देश्य से विश्व हृदय दिवस पर  मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देहरादून ने जनता को स्वस्थ जीवन शैली के प्रति प्रेरित करने के लिए  एक कॉन्फ्रेंस आयोजित की  ,ताकि लोग स्वस्थ हृदय के साथ अच्छा औऱ लंबा जीवन जी सकें। इस बात की ओर ध्यान दिया जाना जरूरी है की असमान जीवन शैली, रोजमर्रा के काम के दौरान होने वाला तनाव और असंतुलित खान-पान हृदय संबंधित बीमारीयों का प्रमुख कारण होता हैं

कार्यक्रम में बोलते हुए, डॉ प्रीति शर्मा, एसोसिएट डायरेक्टर, कार्डियोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने कहा, “भारत के 12 शहरों में किए गए एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि,70 प्रतिशत से अधिकभारतीय शहरी आबादी को हृदय रोग से संबंधित खतरा है और उन्हेंडॉक्टर के पास जाने की जरूरत है। हार्ट डे मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। इस वर्ष का थीम हमें अपने साथ विश्व भर के लोगों को इस रोग से बचाव, कारण,लक्षण और बीमारियों से कैसे मुक्त रह सकते हैं, के बारे में में जागरुक करने का संदेश देता हैं। ”

डॉ योगेंद्र सिंह, एसोसिएट डायरेक्टर, कार्डियोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने आगे कहा, “हृदय रोग (सीवीडी) दुनिया भर में होने वाली मौत का प्रमुख कारण है। सीवीडी के दो सबसे आम प्रकार कोरोनरी हृदय रोग (दिल के दौरे का कारण ) और सेरेब्रोवास्कुलर रोग (स्ट्रोक का कारण) हैं। 

डॉ पुनीश सदाना, प्रिंसिपल कंसल्टेंट, कार्डियोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने कहा, “शहरी क्षेत्रों में, 32.8þ मौतें हृदय रोगों के कारण होती हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह प्रतिशत 22.9þ है। यदि सभी आयु समूहों के लोगों को शामिल कर लिया जाएं, तो सभी मौतों का लगभग 19þ कारण हृदय रोगहोता है। यह पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं में भी मौत का प्रमुख कारण है। अस्वस्थ भोजन और व्यायाम की कमी के कारण लोगों का बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर, शरीर में बढ़ा हुआ गलुकोज, बढ़ा हुआ बल्ड लिपिड, और अधिक वजन व मोटापाही हार्ट संबंधित इन बीमारीयों का प्रमुख कारण होता है।“

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ रवि कुमार सिंह, सीनियर कंसल्टेंट और हेड-सी टी वी एस ने कहा कि, “लगभग 3 करोड़ भारतीय हृदय रोग से पीड़ित हैं। दिल की बीमारियों का खतरा कोई नया नहीं है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को दिल की बीमारी होने का खतरा होता है। जीवनशैली की आदतों को यदि प्रारंभिक अवस्था में बदल दिया जाए तो यह व्यक्ति के हृदय और स्वास्थ्य पर बहुत ही बेहतर और अनुकूल प्रभाव डाल सकती है।“

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देहरादून में सबसे बड़ी और सबसे समर्पित कार्डियोलॉजी टीम 24’7 उपलब्ध रहती है। आपातकालीन प्रक्रियाओं सहित सभी आपात स्थितियों को अनुभवी इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा समय पर पूरा किया जाता है। हमारेपास ईआर में एक तुरंत प्रतिक्रिया करने वाली टीम है, जिसे हृदय संबंधित अटैक या स्ट्रोक के समय रोगी को जल्द से जल्द गोल्डन ऑवर (डोर टू बैलून टाइम)के भीतर एक उन्नत कार्डियक एम्बुलेंस में रोगी को स्थानांतरित करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

मैक्स अस्पताल हृदय रोग से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए एक व्यापक सुविधा प्रदान करता है। सीटीवीएस, कार्डियोलॉजी और आपातकालीन टीम, एक साथ काम करते हुए रोगी को स्थिर करने और रोगी के इलाज के तौर-तरीकों पर विचार करती है। पूरी तरह से उन्नत कार्डियक एम्बुलेंस यहाँ  है, जो हृदय संबंधी आपात स्थितियों को संभालने के लिए पूरी तरह से सुसज्जित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top