Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

धामी सरकार खरसाली से यमुनोत्री तक रोपवे निर्माण को जल्द अंतिम रूप देने की तैयारी में

देवभूमि उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम में अहम पड़ाव है यमुनोत्री  , अब जल्द ही नए सुविधाओं के साथ सैलानियों और श्रद्धालुओं के सफर को आसान बनाएगा। अब तीर्थ यात्रियों की यात्रा सुगम होगा और दूर दूर से आने वाले बुजुर्ग भी आसानी से पहुँच सकेंगे। अब उत्तराखंड की धामी सरकार खरसाली से यमुनोत्री तक रोपवे निर्माण को जल्द अंतिम रूप देने की तैयारी में है ।

ख़ास बात ये है कि इसके बाद साढ़े तीन किलोमीटर लंबे इस रोपवे के बनने पर श्रद्धालु सिर्फ नौ मिनट में यमुनोत्री धाम तक पहुंच सकेंगे। अभी खरसाली से यमुनोत्री की दूरी पैदल तय करने में लगभग तीन घंटे का वक्त लगता है। 183 करोड़ की लागत वाली इस रोपवे परियोजना के लिए पर्यटन विभाग जल्द ही एग्रीमेंट की औपचारिकता पूरी कर लेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार प्रदेश में पर्यटन और धार्मिक  तीर्थाटन को सुगम बनाने पर गम्भीरत दिखा रही है। इस दिशा में पौने पांच वर्षों में कई रोपवे परियोजनाओं को लेकर कदम बढ़ाए गए।

इनमें देहरादून-मसूरी, कद्दूखाल-सुरकंडा देवी, तुलसीगाड- पूर्णागिरि, गौरीकुंड-केदारनाथ, घांघरिया- हेमकुंड साहिब जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इनके साथ ही लंबित रोपवे परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।  अब देखना होगा कि इस चुनावी साल में बचे कुछ ही समय में ये योजना कितना परवान चढ़ पायेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top