Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

चार धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव हरिद्वार एवं ऋषिकेश में देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर होगा मुफ्त पंजीकरण और कोविड जांच

गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने जारी किये आदेश

• चारधाम यात्रा टर्मिनल ऋषिकेश में अधिकारियों की बैठक

• यात्रा व्यवस्था को चाक चौबंद करने को कहा

• कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर सभी तीर्थ यात्री देव दर्शन कर ही वापस जायें

•  गढ़वाल आयुक्त ने जिला चमोली एवं जिला  रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सभी रुके हुए यात्रियों को कोविड जांच एवं पंजीकरण पश्चात धामों में दर्शन में हेतु भेजने के निर्देश दिये
उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा कल यात्रा प्रतिबंधों में राहत दिये जाने के बाद उत्तराखंड सरकार द्वारा एसओपी जारी कर दी । आयुक्त गढ़वाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड  रविनाथ रमन द्वारा चारों धामों में एसओपी के अनुपालन हेतु आदेश जारी किये। अब देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं कोविड जांच ही जरूरी है तीर्थयात्रियों को ई-पास की कोई बाध्यता नहीं है।
आज ऋषिकेश  चारधाम यात्रा टर्मिनल स्थित चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन कार्यालय में चारधाम यात्रा के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि अब कोई भी तीर्थ यात्री जिनके पास स्मार्ट सिटी पोर्टल में रजिस्ट्रेशन की जानकारी नहीं है वह ऋषिकेश एवं हरिद्वार रेलवे स्टेशन एवं बस टर्मिनल पर निशुल्क अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे तथा उनकी निशुल्क कोविड जांच भी की जायेगी। इसके लिए उन्होंने तत्काल प्रभाव से  आज हरिद्वार एवं ऋषिकेश में रजिस्ट्रेशन सेंटर खोलने के आदेश जारी कर दिये है।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी चमोली, रूद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी को निर्देश दिए गये हैं कि पहले से दर्शन हेतु पहुंचे तीर्थयात्रियों गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड से कोविड जांच के बाद केदारनाथ  दर्शन हेतु भेज दिया जाये। इसी तरह श्री बदरीनाथ धाम एवं श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री में दर्शन हेतु तीर्थ यात्रा बेरोकटोक जाने हेतु जिलाधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में परिवहन विभाग को यात्रा  वाहनों के ग्रीन कार्ड, प्रदूषण, तथा वाहन संबंधित औपचारिकताओं को त्वरित गति से समाधान हेतु कहा। नगर निगम ऋषिकेश को चारधाम यात्रा बस टर्मिनल में साफ सफाई, सैनिटाइजेशन हेतु निर्देशित किया। इसी संयुक्त यात्रा रोटेशन से अपेक्षा की कि यात्रियों का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top