Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

कांग्रेस के हंगामे में चमके हरीश रावत

नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ कर रही है.वहीं कांग्रेस पार्टी के समर्थक देशभर में प्रदर्शन करके इसका विरोध कर रहे हैं.वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध करने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया इसके बाद पूर्व सीएम हरीश रावत को दिल्ली के थाना तुगलक रोड में रखा गया जहाँ उनसे मिलने प्रियंका गांधी पहुंची और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की.

सोशल मीडिया में तैरने लगा हरीश रावत का ट्वीट

हरदा ने लिखा – ” कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को जो ईडी का नोटिस आया है, इसको कांग्रेस का कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा. उसके विरोध में आज दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय से ED दफ्तर तक “सत्यमेव जयते” शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया,

लेकिन जिस तरह कांग्रेस पार्टी के शांतिपूर्ण मार्च को रोका जा रहा है, यह तानाशाही पूरा देश देख रहा है. कांग्रेस मुख्यालय की घेराबंदी कर दी गयी है, चारों तरफ पुलिस लगा दी गयी है, नेता-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है, मुझे भी ईडी ऑफिस जाते समय साथियों के साथ हिरासत में लिया है, यह लोकतंत्र में बिल्कुल अनुचित है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top