Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

हरीश रावत की बेटी के साथ 14 महिला नेत्रियों ने मांगे टिकट, प्रियंका गांधी फार्मूला लागू करने की मांग

विशेष रिपोर्ट – फ़िरोज़ “गाँधी”
 उत्तराखंड कांग्रेस में अगर टिकट बंटवारे और घोषणा में वो नाम शामिल न हुए जिन्होंने आंखें तिरछी कर रखी हैं तो यकीन मानिये हालात हरदा और गोदियाल के लिए विस्फोटक होंगे। अंदरखाने खबर है कि महिला कांग्रेस में खुद प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य सहित एक दर्ज़न महिला नेत्रियों की नज़र दिल्ली दरबार पर तिकी है। इन्हे उम्मीद है कि प्रियंका फार्मूला चला तो उनकी लॉटरी लग सकती है ,
लेकिन अभी ये दूर की कौड़ी है। असल में राज्य में कई महिला नेता विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांग रही है।  वहीं कांग्रेस ने यूपी में महिलाओं के लिए 40 फीसदी टिकट का ऐलान किया है और उत्तराखंड कांग्रेस की महिला नेता इस फॉर्मूले को राज्य में लागू करने की मांग कर रही हैं। बीते दिनों न्यूज़ वायरस से बात करते हुए खुद पूर्व विधायक सरिता आर्य ने अपना दर्द बया किया था और उम्मीद जताई थी कि उन्हें फिर मौक़ा ज़रूर मिलेगा।

अब आलम क्या है इसका अंदाज़ा आप इसी से लगा सकते हैं कि परिवारवाद का आरोप झेलने वाली कांग्रेस के खांटी नेता और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नज़र टिकाये बैठे हरीश रावत की बेटी भी ताल ठोंक रही हैं वो भी हरिद्वार की तीन सीटों पर.महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने जिले की लक्सर, खानपुर और हरिद्वार ग्रामीण की एक सीट पर टिकट देने की मांग की गई है। अनुपमा रावत के साथ ही महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य ने भी नैनीताल से टिकट की मांग की है।  जबकि महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा की बहू और दुगड्डा ब्लॉक की प्रधान रूची कैंतुरा ने भी टिकट का दावा किया है। सरिता के मुताबिक अभी तक राज्य की 70 सीटों के लिए 31 महिलाओं के नाम सौंपे जा चुके हैं। देखना होगा कि पार्टी कितनी महिलाओं को टिकट देकर उन्हें मौक़ा देगी और कितनी नेत्रियां पार्टी से बागी बन चौंका देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top