Flash Story
उत्तराखंड के तीन जांबाजों को सम्मान, मेजर रविंद्र रावत और सचिन नेगी शौर्य चक्र से सम्मानित
उत्तराखंड : सरकारी स्कूलों को करोड़ों की सौगात, नौनिहालों के लिए बैग लैस रहेगा एक दिन
E-PAPER OF 06 JULY 2024
E-PAPER OF 05 JULY 2024
विकास के लिए मंगलौर की जनता ने भाजपा को विजय बनाने का मन बना लिया है : मंत्री गणेश जोशी 
धामी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य और ऐतिहासिक फैसले – मंत्री गणेश जोशी।
यूसीसी:उत्तराखंड में अक्टूबर से सभी पर लागू ,पोर्टल का काम 90% हुआ पूरा
बढ़ती उम्र के साथ आने वाली बीमारियों से बचने का तरीका बताएगा आयुष विभाग: डॉ अवनीश उपाध्याय
पुष्कर धामी सरकार के तीन साल पूरे,कहा-आप सभी का कोटि-कोटि आभार! जय हिन्द,जय उत्तराखंड।”

उत्तराखंड के तीन जांबाजों को सम्मान, मेजर रविंद्र रावत और सचिन नेगी शौर्य चक्र से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले 37 बहादुर सैनिकों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह-2024 में राष्ट्रपति ने 10 कीर्ति चक्र तथा 27 शौर्य चक्र प्रदान किए। 10 में सात कीर्ति चक्र और 27 में सात शौर्य चक्र मरणोपरांत प्रदान किये गए। सैन्य धाम उत्तराखंड के रहने वाले जांबाज कमांडो मेजर दिग्विजय सिंह रावत को भी कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।

इंस्पेक्टर दिलीप कुमार दास, हेड कांस्टेबल राज कुमार यादव, कांस्टेबल बबलू राभा, कांस्टेबल शम्भू राय, सिपाही पवन कुमार, कैप्टन अंशुमन सिंह और हवलदार अब्दुल माजिद को मरणोपरांत कीर्ति चक्र प्रदान किए गए जबकि कांस्टेबल सफीउल्लाह कादरी, मेजर विकास भांभू, मेजर मुस्तफा बोहरा, राइफलमैन कुलभूषण मन्ता, हवलदार विवेक सिंह तोमर, राइफलमैन आलोक राव और कैप्टन एमवी प्रांजल को मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान किए गए।
उत्तराखंड जांबाज पैरा कमांडो मेजर दिग्विजय सिंह रावत को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया जबकि ग्रेनेडियर्स 55वीं बटालियन के मेजर सचिन नेगी, और आर्मर्ड कोर, 44वीं बटालियन के मेजर रविंदर सिंह रावत को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। मेजर सचिन और मेजर रविंदर जम्मू कश्मीर में कई आतंक विरोधी अभियानों में शामिल रहे और आतंकियों का सफाया किया।
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के डांग गांव के रहने वाले मेजर दिग्विजय सिंह रावत को भी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अदम्य साहस के लिए ’कीर्ति चक्र’ से सम्मानित किया जाएगा। 21 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) के कमांडो मेजर दिग्विजय ने मणिपुर में उग्रवादियों का सफाया किया था। दरअसल बीते साल 5 जनवरी 2023 को गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर में मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करने पहुंचे थे। एक ऑपरेशन के दौरान उनको सूचना मिली कि घाटी के विद्रोही समूह एक वीआईपी को मणिपुर में निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं।इस सूचना के आधार पर मेजर रावत ने अपने एक सूत्र को सक्रिय किया, जिसने विद्रोही समूहों को भटका दिया। वह सूत्र सफलतापूर्वक विद्रोही समूह को उसी इलाके में ले गया, जहां मेजर दिग्विजय सिंह की टीम उनका इंतजार कर रही थी।
आतंकवादियों ने सैनिकों को देखते ही ऑटोमेटिक हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन गोलियों की बौछार के बीच भी हार न मानते हुए मेजर रावत ने अपनी टीम को कुशलता से नियंत्रित किया और खुद रेंगते हुए आतंकवादियों के एक कैप्टन को मार गिराया और दूसरे को घायल कर दिया।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कीर्ति चक्र से सम्मानित होने पर सैन्यभूमि उत्तराखण्ड के जाँबाज़ पैरा कमांडो मेजर दिग्विजय सिंह रावत, शौर्य चक्र से सम्मानित होने पर ग्रेनेडियर्स 55वीं बटालियन के मेजर सचिन नेगी और आर्म्ड कोर, 44वीं बटालियन के मेजर रविन्द्र सिंह रावत को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top