Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

चीन सीमा से सटे गुंजी गांव में मुख्यमंत्री ने साइकिल रैली में बढ़ाया जोश , पैतृक गाँव भी पहुंचे

पिथौरागढ़: उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान किया जाना है. मतदान से पहले कांग्रेस और बीजेपी चुनाव प्रचार में जुटी हुई है. इसी कड़ी में आज बुधवार को बीजेपी प्रत्याशी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत पिथौरागढ़ के हड़खोला स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे.

कोटगाड़ी मंदिर में की पूजा: इस दौरान पिथौरागढ़ के हड़खोला स्थित अपने पैतृक गांव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया. इसके बाद CM पुष्कर धामी पिथौरागढ़ के पांखू में कोटगाड़ी मंदिर पहुंचकर पूजा एवं दर्शन कर आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत पिथौरागढ़ के गुंजी में आयोजित साइकिल रैली का शुभारम्भ व अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया.

व्यास घाटी की 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में आयोजित साइकिल रैली के शुभारम्भ कार्यक्रम को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबोधित कर अपने संबोधन में कहा कि कैलाश की घाटी गुंजी में इस आयोजन से सीमांत क्षेत्र के संस्कृति एवं परंपराओं का आदान-प्रदान का अवसर भी प्राप्त होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय रोजगार में भी वृद्धि होगी और पलायन में भी कमी आएगी.इस कार्यक्रम का आयोजन करना निश्चित ही एक अच्छी पहल है. इससे हमारी इस घाटी को समझने का और पूरी दुनिया में ले जाने का काम आप सब की मदद से हो रहा है.

इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुंजी में आयोजित साइकिल रैली के शुभारम्भ के बाद डीआरडीओ गेस्ट हाउस पिथौरागढ़ में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top