Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

पतंजलि योगपीठ पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी – योगगुरु रामदेव संग योग पंर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि योगपीठ फेज-2 के पतंजलि अनुसंधान संस्थान में स्वामी रामदेव जी एवं आचार्य बालकृष्ण जी से शिष्टाचार भेंट की। 

इस अवसर पर पतंजलि अनुसंधान संस्थान के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पतंजलि ने प्राचीन भारतीय विधाओं को अनुसंधान के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य किया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्वामी रामदेव का योग को पूरी दुनिया में पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान है, जो हमारे लिए गौरव का विषय है। आज योग विश्वभर में फैला है तथा बच्चा-बच्चा आज योग को जानता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबको मिलकर उत्तराखण्ड राज्य को देश का आदर्श राज्य बनाना है। जो कोई भी उत्तराखण्ड के हित में अच्छा कार्य करेगा, वह हमारे सबसे नजदीक होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड अनेक संभावनाओं से भरा प्रदेश है। सड़क, परिवहन, सुरक्षा, उद्यान, आदि प्रत्येक क्षेत्र की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देश का आदर्श राज्य बने, इसके लिए सरकार 10 वर्षीय कार्य योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्य सेवक के रूप में मुझे जो जिम्मेदारी दी गयी है, अपनी पूरी क्षमता से, दी गयी जिम्मेदारी के लिए एक-एक क्षण का उपयोग करूंगा। 

इस अवसर पर योगगुरू स्वामी रामदेव ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के रूप में उत्तराखण्ड राज्य को उत्साह एवं ऊर्जा से भरे हुए मुख्यमंत्री मिले हैं। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के आने के बाद चारों तरफ नया उत्साह है। पतंजलि योगपीठ का जिक्र करते हुये स्वामी रामदेव ने कहा कि कर्म और पुरूषार्थ का फल ही पतंजलि है। 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत, यतीश्वरानंद, सांसद राज्यसभा नरेश बंसल, विधायक रूड़की प्रदीप बत्रा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत,  सहित जनप्रतिनिधिगण और विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top