Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन शुरू की जाएगी मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान योजना- रेखा आर्या

न्यूज़ वायरस के लिए आशीष तिवारी की रिपोर्ट

29 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान योजना का शुभारंभ-रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेल दिवस की तैयारियों के संदर्भ में की खेल विभाग की समीक्षा बैठक

देहरादून , खेल मंत्री रेखा आर्या ने आगामी 29 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस की तैयारियों को लेकर खेल विभाग के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श व समीक्षा बैठक की गयी।

बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि आगामी 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन व राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों के द्वारा खेल विभाग द्वारा मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान योजना का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमे 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों को 1500 रू खेल छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाएगी।

वहीं बैठक में खेल मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनपदों से प्रतिभावान खिलाड़ी जो कि 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों का प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें।

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदियमान योजना के तहत चयनित हुए लाभार्थियों को 3 माह की प्रोत्साहन धनराशि के चेक भी पहले क्रम में वितरित किए जाएंगे। वही मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि इस योजना से पूरे प्रदेश में लगभग 4000 बच्चे योजना से लाभान्वित होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान योजना का कार्यक्रम सभी जनपदों में किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें संबंधित क्षेत्रों के विधायकगण व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि देहरादून में राजधानी होने के नाते इस अवसर पर वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सरकार खेल नर्सरी को तैयार करने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है जिसका कि भविष्य में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top