Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

सम्भावना तेज़ : अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष , पायलट बनेंगे सीएम – सूत्र

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेने पर सहमति नहीं दी है। पार्टी में नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू होनी है। अध्यक्ष पद को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। राहुल गांधी फिर से पार्टी का अध्यक्ष बनने से इंकार कर देते हैं तो पार्टी का अध्यक्ष कौन होगा इसे लेकर संशय बना हुआ है। ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सामने आ रहा है। अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस बैकफुट पर है। पार्टी के विकल्प बहुत कम है। अगर अशोक गहलोत को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया तो राजस्थान में सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने की राह आसान हो सकती है।

कांग्रेस में अगर राहुल गांधी अध्यक्ष बनने से इनकार करते हैं तो माना जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। गहलोत ओबीसी नेता है। सूत्रों के मुताबिक गहलोत ने अध्यक्ष पद के लिए अभी अपनी सहमति नहीं दी है। लेकिन अगर गहलोत मान जाते हैं तो इसका सीधा फायदा उनके नजदीकी प्रतिद्वंदी राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को होगा।

सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। पायलट ने जुलाई 2020 में गहलोत के खिलाफ बगावत की थी। उसके बाद वे वापस पार्टी में शामिल हो गए थे। तब से पायलट मुख्यमंत्री बनने का इंतजार कर रहे हैं। राहुल गांधी खुद उनके धैर्य की तारीफ कर चुके हैं। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम भी सामने आ रहा है। वह पार्टी के दलित नेता है और राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं। उन्हें भी इस पद के लिए मनाया जा सकता है। लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्र और स्वास्थ्य बाधा बन सकते है। कांग्रेस में अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू होनी है। लेकिन संभावना इस बात की भी पूरी है कि चुनाव प्रक्रिया को टाला जा सकता है। पार्टी ने दिल्ली के रामलीला मैदान पर होने वाली महंगाई विरोधी रैली को भी आगे खिसका दिया है। पार्टी ने घोषणा की है कि महंगाई पर हल्ला बोल रैली जो 28 अगस्त को होनी थी। वह अब सितंबर में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top