Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले उम्मीदवार का ब्यौरा करना होगा सार्वजनिक – मुख्य चुनाव आयुक्त

सीईसी सुशील चंद्रा ने चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर बताया कि सभी मतदाताओं को उम्मीदवारों के बारे में सब कुछ पता होना चाहिए। राजनीतिक पार्टियों को अखबारों, टेलीविजन और वेबसाइटों के जरिए मतदाताओं तक उम्मीदवारों की जानकारी पहुंचानी होगी।

बता दें कि अगले साल की शुरुआत में पांच राज्यों में चुनाव होने हैं, जिसके लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने मीडिया को बताया, ‘मतदाताओं को उम्मीदवार के बारे में सारी जानकारी मिलनी चाहिए।

राजनीतिक पार्टियों को अखबार, टीवी और वेबसाइट पर बताना होगा कि उनके उम्मीदवार का क्रिमिनल रिकॉर्ड है या नहीं, अगर है तो राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को वह वजह भी बताएं जिसके कारण एक साफ छवि वाले उम्मीदवार की बजाय आपराधिक रिकॉर्ड वाले कैंडिडेट को चुना जा रहा है। ‘

सीईसी चंद्रा ने इसके आगे बताया कि राज्य के सीमावर्ती इलाकों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इतना ही नहीं सभी बैंकों को भी निर्देश दे दिए गए हैं कि अगर कोई ट्रांजेक्शन संदिग्ध लगे तो तुरंत उसकी जानकारी दें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top