2022 के जांच में श्रेष्ठता दिखाने वाले पुलिसकर्मियों को केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित

हर साल की तरह इस साल भी 2022 में केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा जांच में उत्कृष्टता के लिए पदक प्रदान किया गया। ये पदक पुलिस और जांच एजेंसियों से जुड़े 151 अधिकारियों को प्रदान किए गए। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को इनके नामों की घोषणा की। हर साल की तरह इस साल भी 2022 की जांच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री मेडल से नवाजा गया.

इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों में सीबीआई, दिल्ली पुलिस, एनआईए और विभिन्न राज्यों के पुलिसकर्मी शामिल हैं। जांच एजेंसी में सीबीआई के 15, महाराष्ट्र पुलिस के 11, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस के 10-10, केरल, राजस्थान और पश्चिम बंगाल पुलिस के आठ-आठ पुलिसकर्मी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस के 6 पुलिसकर्मियों को भी यह मेडल दिया गया। बाकी पुलिसकर्मी दूसरे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के हैं।इसके अलावा जांच एजेंसी एनआईए और एनसीबी के 5-5 अधिकारी शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों में 28 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. यह पुरस्कार हर साल जांच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top