Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

आजादी के अमृत महोत्सव के संदर्भ में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तराखंड की प्रांतीय बैठक संपन्न

– न्यूज वायरस नेटवर्क –

देहरादून,2 मई,आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान उत्तराखंड में 75 महाविद्यालयों में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 1 अगस्त को व्याख्यानमाला व सेमिनार आयोजित करवाएं जाएंगे।

आजादी के अमृत महोत्सव के सफल क्रियान्वयन हेतु अखिल भारतीय पदाधिकारी, उच्च शिक्षा प्रमुख  महेंद्र कुमार  की अध्यक्षता में प्रांतीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि आगामी 1 अगस्त 2022 को संपूर्ण भारत के विद्यालयों व महाविद्यालयों में सेमिनार, व्याख्यानमाला व विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है जिसमें 1857 से 1947 के मध्य अपने देश के स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को विद्यालय में बुलाकर सम्मानित भी किया जाएगा ।

इस अवसर पर महेंद्र कुमार जी ने बताया कि अभी तक हमने देश के लिए मर मिटने के लिए अपनी पीढ़ी को तैयार किया है, अब हमें देश के लिए जीने वाले नागरिकों का भी मानस तैयार करना होगा। आज उत्तराखंड में इस देशव्यापी कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय कार्य समिति का गठन किया गया, जिसका राज्य संयोजक प्रोफेसर एचसी पुरोहित जी को बनाया गया। पुरोहित द्वारा अवगत कराया गया कि शीघ्र ही जनपद व खंड स्तरों की कार्य समितियों का गठन करवा लिया जाएगा, व आजादी के अमृत महोत्सव को उत्तराखंड में 75 महाविद्यालयों में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर व्याख्यानमाला व सेमिनार करवा कर 1 अगस्त 2022 को एक कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ प्रशांत सिंह, प्रांतीय महामंत्री डॉ अनिल नौटियाल, प्रांत मीडिया संयोजक डॉo पारुल दीक्षित, डॉo अलका सूरी,  डॉo एच0सी0 पुरोहित,  संजय सैनी, शिव कुमार आदि  ने अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top