Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

लोक भाषाओं के संरक्षण के लिए अपने घर से करें शुरुआत – प्रेमचंद अग्रवाल 

नक्षत्र वाटिका और पंचवटी वाटिका का हुआ लोकार्पण

आईडीपीएल इंटर कॉलेज में उत्तराखंड भाषा मंच की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल ने नक्षत्र वाटिका, पंचवटी वाटिका का लोकार्पण कर विद्यालय के पुरातन छात्रों को सम्मानित किया।

वित्त व संसदीय कार्यमंत्री अग्रवाल  ने कहा कि संस्कृति और संस्कृत भाषा के विकास के लिए क्षेत्रीय भाषाओं का विकास होना बहुत जरूरी है। एक दिशा में उत्तराखंड भाषा मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कहा कि लोक भाषाओं के संरक्षण के लिए हम इसकी शुरुआत अपने घर से करनी होगी। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि संस्कृत भाषा को वह माँ के रूप में मानते है। यही कारण है कि चाहे विधायक के रूप में हो या मंत्री के रूप में शपथ लेनी हो। संस्कृत भाषा में उनके द्वारा ली गयी। यही नहीं उत्तराखंड विधानसभा में सर्वप्रथम कार्यालयों में नाम पट्टिका संस्कृत भाषा में लिखवाने का काम भी उन्हीं के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा आज पुरातन छात्र जिस मुकाम पर हैं, वह इस विद्यालय और उनके अध्यापकों की मेहनत के बूते पर हैं। कहा कि विद्यालय में बौद्धिक शारीरिक संस्कारित शिक्षा दी जाती है। इसी का परिणाम है कि आज पुरातन छात्रों को सम्मानित किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नक्षत्र वाटिका और पंचवटी वाटिका का पौधा रोपकर लोकार्पण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top