इस साल के पोषण माह अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की समस्या का समाधान करने के लिए जिले के स्तर पर कई तरह की गतिविधियां चलाने की पहल की गई हैं। इसी पोषण माह के तहत हर्षल फाउंडेशन एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन देहरादून शाखा ने न्यू पटेल नगर स्थित शिव मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया।वहा आस पास रहने वाली 10 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को स्वस्थ एवं पोषण आहार के बारे में जानकारी न्यूट्रिशन एक्सपर्ट रुपा सोनी द्वारा दी गई। उनसे योग, खानपान, दिनचर्या, स्वास्थ्य आदि विषयों पर भी बातचीत की गई। सिंधु गुप्ता ने योग जीवन के लिए कितना आवश्यक है, इस पर प्रकाश डाला।
हर्षल फाउंडेशन की ट्रस्टी सेक्रेटरी रमा गोयल ने उनको स्वस्थ जीवन के महत्व के विषय में बताया। पहला सुख निरोगी काया, इस विषय को लेकर पोषक आहार पर विस्तार से जानकारी दी। रूपा सोनी द्वारा सभी 50 बालिकाओं को जूस, बिस्कुट एवं नमकीन दी गई। अपने व्यस्त समय में से इस सामाजिक कार्य को समय देने के लिए रूपा सोनी का बहुत बहुत शुक्रिया। इस अवसर पर राखी गुप्ता, सिन्धु गुप्ता, रुपा सोनी, रमा गोयल एवं लोकल मंदिर समिति के अधिकारी उपस्थित रहे।