Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सी एम धामी ने बनाया खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से चारों धामों में पूजा अर्चना के साथ ही हेमकुंठ साहिब में भी विशेष अरदास कराई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को पूरे देश में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी इस अवसर पर अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर चारों धामों बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में विशेष पूजा अर्चना और महारुद्राभिषेक कराया गया। श्री हेमकुंड गुरुद्वारा साहिब में भी इस अवसर पर विशेष अरदास का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभु से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुदीर्घ जीवन, स्वस्थ जीवन और यशस्वी होने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में आज देश-दुनिया मे भारत के मान में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। देवभूमि उत्तराखंड के लिए प्रधानमंत्री मोदी का विशेष लगाव है। आज उनके मार्ग-दर्शन में उत्तराखंड में विकास की तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम संकल्पित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top