Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

सपा प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दकी का सपा नेता राजेंद्र पाराशर ने किया जोरदार स्वागत

समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दकी का प्रथम बार हरिद्वार पहुंचने पर सपा नेता राजेंद्र पाराशर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर सपा प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दकी ने कहा कि खुशी मनाना कोई गलत बात नहीं है पर हम तभी खुशी मनाने के हकदार है जब हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन ठीक कर रहे हो देश और प्रदेश मे महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी से त्रस्त है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन के बधाई देते हुए कहा कि देश और प्रदेश के हालत खराब है बेरोजगारी, महंगाई भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और आप खुशी मना रहे है।आपको देश से किए वादे पूरे करने चाहिए बेरोजगार युवाओं को रोजगार और महंगाई को काबू करना चाहिए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस की नूराकुश्ती से परेशान आ चुकी हैं ,उत्तराखंड में सपा कार्यकर्ताओं के बल पर 2023के स्थानीय निकाय के चुनावों में पुनः स्थापित होगी।

सपा के प्रदेश महासचिव राजेंद्र पाराशर ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने उत्तराखंड का अब्दुल मतीन सिद्दकी को प्रदेश प्रभारी बनाकर छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता का सम्मान किया है प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दकी के नेतृत्व में सपा उत्तराखंड में मजबूत होगी और सपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। सपा नेता चंद्रशेखर यादव व मशकूर कुरैशी ने कहा कि उत्तराखंड की सम्मानित जनता कांग्रेस और भाजपा के कार्यकाल से परेशान हैं ओर घोटाले पर घोटाले हो रहे ओर प्रदेश सरकार चुप है जिससे उत्तराखंड सरकार के घोटालों में शामिल होने की बू आ रही है।

इस मौके पर सपा नेता लव दत्ता और श्रवण शंखधर ने कहा कि भाजपा ने देश और प्रदेश को केवल भ्रष्टाचार और महंगाई मे धकेला है। इस मौके पर लव दत्ता सुमित तिवारी , मशकूर अहमद कुरैशी, पंडित कपिल शर्मा जौनसारी तंजीम अहमद, मनी यादव, जयराम सैनी सुभाष सिंह,आशीष शर्मा
चंद्रपाल भारत कुमार जितेंद्र साहिल मनमोहन गिरी राहुल दिलीप थापा नीतू कुमार सोनू पल्लव गुप्ता नरेश कुमार शर्मा हरीश अरोड़ा पवन अरोड़ा सोमनाथ गगन तनेजा सुरेश कोरी मकबूल कुरेशी ने प्रदेश प्रभारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top