Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

देहरादून से मुंबई जाने वालों के लिए गुड न्यूज, 17 मई से शुरू हो रही है फ्लाइट.

प्रदेश के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवाएं संचालित की जा रही हैं। एयरपोर्ट में सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी कड़ी में अब देहरादून से मुंबई के बीच अतिरिक्त फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। विमानन कंपनी विस्तारा आगामी 17 मई से देहरादून-मुंबई के बीच 15 दिनों के लिए अपनी एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू करने जा रही है। यह फ्लाइट सुबह साढ़े आठ बजे मुंबई से जौलीग्रांट आएगी और आधे घंटे बाद यहां से मुंबई के लिए रवाना होगी। ऐसा नहीं है कि देहरादून-मुंबई के बीच यह पहली हवाई सेवा है। इससे पहले विमानन कंपनी गो फर्स्ट देहरादून-मुंबई के बीच नियमित अपनी फ्लाइट संचालित कर रही थी, जिससे यात्री खुश थे, लेकिन बीते करीब एक हफ्ते से गो फर्स्ट के सामने वित्तीय संकट खड़ा होने से कंपनी की उड़ानें बंद हैं।

देहरादून से दिल्ली और मुंबई के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा है, लेकिन गो फर्स्ट की सेवा बंद होने के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए अब विस्तारा एयरलाइंस इस रूट पर 15 दिनों के लिए अपनी एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू करने जा रही है। विस्तारा 17 मई से अपनी तीसरी अतिरिक्त फ्लाइट देहरादून-मुंबई के बीच शुरू करने जा रही है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर इंडिगो की 13, विस्तारा की दो और एयर इंडिया की दो फ्लाइट हर दिन लैंड होती हैं। विस्तारा की अतिरिक्त फ्लाइट शुरू होने से कंपनी की यहां से तीन फ्लाइटें शुरू हो जाएंगी। विस्तारा पहले ही देहरादून-दिल्ली और देहरादून-मुंबई के बीच प्रतिदिन अपनी दो फ्लाइटें संचालित कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि अगर यात्रियों का अच्छा रिस्पांस मिला तो देहरादून-मुंबई के बीच नियमित फ्लाइट का संचालन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top