Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

युवाओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा और आत्मनिर्भर बनाना ज़रूरी  – उत्तराखंड स्पीकर

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने असम विधान सभा, गुवाहाटी में दो दिवसीय 8वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र) सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने भी प्रतिभाग किया| इस भव्य सम्मेलन में असम के मुख्यमंत्री  हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, असम विधान सभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, सीपीए कार्यवाहक अध्यक्ष इयान लिडेल-ग्रिंगर, राज्य विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए  बिरला ने कहा कि विधायिका की मूल जिम्मेदारी लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करना है। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि समाज के आकांक्षी वर्गों की जरूरतों  को मद्देनज़र रखते  हुए गहन बहस और चर्चा के बाद कानून बनाए जाएं। लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए  बिरला ने कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक लोकतांत्रिक संस्थाओं को युवाओं और महिलाओं को नीति निर्माण के केंद्र में रखना चाहिए। यह कार्यपालिका की अधिक जवाबदेही सुनिश्चित करेगा।
इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यदि युवाओं में प्रारंभ से ही लोकतांत्रिक एवं संसदीय संस्कार प्रदान किए जाए तो निश्चित रूप से एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव होगा| ऋतु खंडूडी ने कहा कि हमारा ध्यान इस बात पर केंद्रित होना चाहिए कि युवाओं को आर्थिक व सामाजिक आधार, राजनीतिक इच्छाशक्ति, उपयुक्त साधनों का आवंटन, शक्ति व लोकतंत्र से परिपूर्ण स्थिर वातावरण व सकारात्मक मूल्य के प्रति संवेदनशील बनाने में अध्यापकों तथा अभिभावकों के साथ ही सरकार तथा सरकार के संबंधित विभागों द्वारा उन्हें विभिन्न स्तरों पर अधिकाधिक मंचों में भागीदार बनाए
 

भारत के मजबूत और जीवंत लोकतंत्र का उल्लेख करते हुए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र अन्य लोकतांत्रिक देशों के लिए एक मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) दुनिया में लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top