Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

जल संस्थान के मुख्य महा अभियंता एसके शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के बीच हुई बैठक

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जल संस्थान द्वारा संचालित किए जा रहे हैं कार्यों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल  ने जल संस्थान के मुख्य महा अभियंता एस के शर्मा के साथ बैठक कर निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए साथ ही जिन क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की समस्या है वहां के लिए कार्य योजना तैयार करने को भी कहा गया l
विधान सभा अध्यक्ष  अग्रवाल ने जल संस्थान के मुख्य महा अभियंता एसके शर्मा  को निर्देशित करते हुए कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक घर को शुद्ध पेयजल आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में होनी चाहिए ताकि किसी भी परिवार को पेयजल की समस्या ना हो।

उन्होंने  कहा है कि जल संस्थान द्वारा पेयजल आपूर्ति को लेकर ऋषिकेश विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य संचालित किए जा रहे हैं l इसके साथ साथ अग्रवाल ने  निर्माण कार्यों में  गुणवत्ता एवं तय समय सीमा के अंतर्गत कार्य को पूरा करने के लिए मुख्य महा अभियंता को निर्देशित किया l
बैठक में ये मुद्दा भी सामने आया कि ऋषिकेश विधानसभा के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए करोड़ों रुपए की योजनाएं संचालित की जा रही है जिससे प्रत्येक परिवार को शुद्ध पेयजल आपूर्ति होगी l इसके बावजूद भी जिन क्षेत्रों में पेयजल की किल्लत है उन क्षेत्रों मे विभाग द्वारा कार्य योजना बनाकर शीघ्र ही पेयजल से संबंधित समस्याओं का निराकरण करें l  ताकि स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top