Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

सेल्फी में रियल से लंबी दिखती है नाक, कई लोग सर्जरी कराने अस्पताल पहुंच रहे

अगर आप भी सेफ्ली के शौक़ीन हैं और यहाँ वहां मौका देख कर मोबाइल से सेल्फी लेते हैं तो ज़रा ठहर जाइये क्योंकि ये खबर आके सेहत से जुडी है।

बीते कुछ सालों में हमारे देश ही नहीं दुनियाभर में सेल्फी का चलन तेजी से बढ़ा है। ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि लोग हर साल औसतन 450 सेल्फी ले रहे हैं, लेकिन एक स्टडी के अनुसार ऐसा करने से फोटो में चेहरा बिगड़ सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास साउथवेस्टर्न मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं ने बताया कि सेल्फी आपके चेहरे को खराब कर देती है, जिससे आपकी नाक सामान्य तस्वीरों की तुलना में लंबी और चौड़ी दिखती है।

सेल्फी में खराब दिखता है चेहरा तो सर्जरी कराने पहुंच रहे लोग

स्टडी में टीम को लीड करने वाले डॉ. बर्दिया अमीरलाक ने कहा, ‘सेल्फी का शौक और राइनोप्लास्टी के बीच खास संबंध है। जब सेल्फी में लोगों का चेहरा खराब दिखता है तो वे सर्जरी कराने पहुंच जाते हैं।’

स्टडी में शामिल 30 वॉलंटियर्स ने यह जानने की कोशिश की कि सेल्फी चेहरे को कैसे प्रभावित करती है। वॉलंटियर्स ने 3 में दो सेल्फी 12 और 18 इंच की दूरी पर फंट्र कैमरे से ली गईं और एक सेल्फी 5 फीट की दूरी पर एक डिजिटल कैमरे से ली गई। ये तीनों सेल्फी एक साथ क्लिक की गईं।

स्वास्थ्य पर असर डालती है सेल्फी

डिजिटल कैमरे से ली गई फोटो की तुलना में 12 इंच की दूरी से ली गई सेल्फी में नाक 6.4% लंबी और 18 इंच की दूरी वाली सेल्फी में 4.3% लंबी दिखाई देती है। 12 इंच की दूरी वाली सेल्फी में ठुड्डी की लंबाई भी औसतन 12% कम पाई गई। इससे नाक और ठुड्डी की लंबाई के अनुपात में 17% की वृद्धि हुई। शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी कि सेल्फी में चेहरा खराब दिखने से मेंटल हेल्थ पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top