अब तो मान जाइये औरतों के तेज़ दिमाग को – रिसर्च का खुलासा

महिलाओं में 50 साल पुराने शब्दों को भी याद रखने की क्षमता होती है। इनका दिमाग पुरुषों से ज्यादा एक्टिव होता है। नॉर्वे की बर्गन यूनिवर्सिटी में हुई एक रिसर्च में यह खुलासा हुआ है। शोध के लिए पुरुषों और महिलाओं के मानसिक कौशल पर टीम ने पिछले कई सालों का आंकड़ा इकट्ठा किया। इसके मेटा-एनालिसिस में 3 लाख 50 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों का डेटा लिया गया था। अब तक की इस सबसे बड़ी डेटा रिसर्च में सामने आया कि महिलाओं में धाराप्रवाह तरीके से बोलने का हुनर ज्यादा होता है।

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की याददाश्त भी बेहतर होती है। महिलाएं निश्चित अक्षर या श्रेणी से शुरू होने वाले नाम और शब्द खोजने और उन्हें याद रखने में ज्यादा अच्छी होती हैं। शोधकर्ता मार्को हिरस्टीन का मानना है कि बौद्धिक कौशल के मामले में पुरुषों और महिलाओं के बीच कोई अंतर नहीं होता है। महिलाओं में दिमाग के कोर्टेक्स और लिम्बिक सिस्टम में ब्लड ज्यादा फ्लो होता है और फ्लुइड की मात्रा भी ज्यादा होती है, जिसके कारण उनका दिमाग पुरुषों से ज्यादा सक्रिय होता है।चेहरा याद रखने में भी महिलाएं बेहतर

स्वीडन के करोलिंस्का इंस्टिट्यूट के एक दूसरे शोध के मुताबिक, महिलाएं चेहरा याद रखने में भी बेहतर होती हैं। हालांकि नींद की कमी, अवसाद या उम्र बढ़ने से यह प्रभावित हो सकता है। इतना ही नहीं, महिलाएं चेहरे को याद रखने और गंध जैसी संवेदी यादों को याद करने में भी बेहतर होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top