Flash Story
केदारनाथ धाम पहुंची मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का लिया जायजा
बेहद गरीब दिखने वाले ये हैं महाराणा प्रताप के वंशज 
पत्नी के नाम पर खरीदते हैं संपत्ति तो जान लें  नियम
भारत में यहां एक दिन में इतने रुपये का ही पेट्रोल-डीजल खरीद सकेंगे लोग 
उधमसिंह नगर : पीलीभीत में बारातियों की गाड़ी पलटी, तीन महिलाओं की मौके पर मौत 
पौड़ी : नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ पौड़ी पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही 
E PAPER OF 02 MAY 2024
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 

गूगल पर ये लिखते ही वो हो जायेगा – तुरंत ट्राई कीजिये

दिवाली का त्योहार बस आ गया है। इस बार 24 अक्टूबर 2022 को पूरी दुनिया में दीपावली मनाई जाएगी। ऐसे में इसे लेकर जगह-जगह तैयारियां की जा रही है। वहीं सर्च इंजन गूगल (Google) ने भी दीपावली के मौके पर अपने यूजर्स को बड़ा सरप्राइज दिया है। दरअसल, कोई भी ऑकेजन या त्योहार हो गूगल अपना इंटरफेस कुछ बदल देता है। कुछ इसी तरह दिवाली 2022 से पहले गूगल ने यूजर्स को दिवाली सरप्राइज दिया है। इसके जरिए जैसे ही आप गूगल पर कुछ सर्च करेंगे तो आपकी डिवाइस दीयों से जगमगा उठेगी। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप इसका आनंद उठा सकते हैं।ट्वीट कर दी गूगल ने जानकारी

दरअसल, अपने इस नए फीचर के बारे में जानकारी देते हुए @GoogleIndia के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया। इसमें कंपनी ने अपने दिवाली सरप्राइज के बारे में जानकारी दी और बताया कि गूगल के पेज पर एक छोटा सा दिया दिखाई देगा। अगर आप इस दिए को क्लिक करेंगे, तो आपकी स्क्रीन बहुत सारे दीयों से रोशन हो जाएगी। आइए आपको बताते स्टेप बाय स्टेप की अपनी स्क्रीन को दीयों से रोशन करने के लिए आपको क्या करना होगा-

1. सबसे पहले आपको गूगल क्रोम ओपन करना होगा।

2. सर्च बॉक्स में Diwali या Diwali 2022 सर्च करें।

3. इसके बाद आपको जो भी रिजल्ट दिखाई देगा, उसके साथ बाई ओर एक दीया भी दिखाई देगा।

4. जब आप इस दीए के ऊपर क्लिक करेंगे तो आपकी पूरी स्क्रीन पर दीयें नजर आएंगे।

5. इन दीयों को जलाने के लिए आपको अपना कर्सर इन दीयों के ऊपर लेकर जाना है और जैसे ही आप एक-एक करके सारे दिए जलाएंगे आपकी पूरी स्क्रीन दियो से जगमगा उठेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top