धामी कैबिनेट में चमका एक और युवा सितारा – नाम है सौरभ बहुगुणा

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में एक युवा और देवभूमि की राजनीती के सबसे दिग्गज खानदान का प्रतिभाशाली विधायक भी सरकार का हिस्सा बन गया है ,  नाम है सौरभ बहुगुणा  बीते कई दशकों से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सियासत में बहुगुणा परिवार का काफी दबदबा रहा है। सौरभ के दादा हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तर प्रदेश और पिता विजय बहुगुणा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे।
बहुगुणा खानदान में आगे आया युवा राजनीति का नया सितारा
सौरभ बहुगुणा की बुआ यानी हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी भी उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ा चेहरा हैं। रीता जोशी यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। इसके बाद योगी सरकार में मंत्री भी रहीं। अब वह प्रयागराज से भाजपा की सांसद हैं। 43 साल के सौरभ बहुगुणा के दादा हेमवती नंदन बहुगुणा कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे। यही कारण है कि 1973 में जब उत्तर प्रदेश से राष्ट्रपति शासन हटाया गया तो कांग्रेस ने उन्हें नया मुख्यमंत्री बना दिया।विजय बहुगुणा की विरासत संभाल रहे सौरभ
सितारगंज विधानसभा सीट उत्तराखंड की वीवीआइपी सीटों में शामिल है। राज्य के गठन के बाद 2002 में जब सितारगंज विधानसभा सीट पर चुनाव हुए तो बसपा के नारायण पाल जीतकर विधायक बने थे। वहीं 2007 में भी नारायण पाल आर्य ने जीत दर्ज की थी। 2012 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस सीट पर कब्जा जमाया और किरण मंडल विधायक बने, लेकिन विजय बहुगुणा के मुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने यह सीट खली कर दी और मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा इस सीट से जीते। 2017 में बीजेपी ने विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा को इस सीट से मैदान में उतारा था। सौरभ खुद को साबित कर विधानसभा पहुंचे थे।

रीता बहुगुणा जोशी और विजय बहुगुणा देश की राजनीती में बड़ा और स्थापित नाम हैं जिनकी अगली पीढ़ी भी आज राजनीती के मंच पर बड़ी पारी खेलने को तैयार है। सितारगंज से युवा भाजपा विधायक सौरभ बहुगुणा का धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनना इसी सफर का एक नया मोड़ है। आपको बता दें की पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा ने 2017 में पहली बार सितारगंज से चुनाव जीता। इस बार भी वह वह सितारगंज से विधायक चुने गए हैं। मोदी विजन को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार में अब उन्हें पहली बार धामी सरकार में मंत्री पद दिया गया है।

7.83 करोड़ के मालिक हैं सौरभ बहुगुणा  –
सौरभ के पास कुल 7.83 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 3.73 करोड़ रुपये की चल और 4.12 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। सौरभ ने मध्य प्रदेश के एपीएस यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की है।  अब जबकि प्रदेश में एक मंत्री के तौर पर सौरभ ने सबका साथ सबका विकास की शपथ ले ली है तो उम्मीदों का बड़ा पहाड़ उनके युवा कन्धों पर आ गया है देखना होगा कि जनता के हितों और उम्मीदों पर बहुगुणा खानदान का ये नया सितारा कितनी चमक बिखेर पायेगा ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top