सभी स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी स्कूलों में इस अवसर पर गणतंत्र दिवस की बधाई भी दी और बच्चों को बताया गया कि 26 जनवरी को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ। देश का संविधान को तैयार करने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा था। वैसे तो 26 नवंबर को हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हो गया था, लेकिन इसे दो महीने बाद यानी 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसलिए 26 जनवरी का खास महत्व है। ![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Image-2023-01-26-at-16.55.48-300x200.jpeg)
इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों परिस्थिति दी और देशभक्ति गीत की प्रस्तुति के बीच नाटक बेचकर सामाजिक संदेश दिया स्कूलों में तिरंगा रंग में रंगा नजर आए. इस बीच स्कूलों में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर माहौल देश भक्तिमय बना दिया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम पेश कर समारोह को रोचक बनाते हुए देश प्रेम का प्रदर्शन भी किया।![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Image-2023-01-26-at-16.55.49-192x300.jpeg)
इस बिच प्राथमिक विद्यालय कमालपुर में एक बड़े समारोह का आयोजन हुआ। इस गांव के सरपंच शोएब अली ने प्रधानाचार्य दीपक मनचंदा के साथ तिरंगा फहराया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। वहीं, सरपंच ने आजादी के पर्व पर समारोह का आयोजन करने के लिए स्कूल स्टाफ का आभार जताते हुए कि विद्यार्थियों को देश की उन्नति में अपना योगदान देने को कहा।![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/07/logo-news-123-Copy-Copy-3-Copy-300x262.jpg)