Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

साउथ कोरिया ने बनाया अनोखा मास्क, नाक तक कर सकते है फोल्‍ड

विशेष रिपोर्ट – महविश फ़िरोज़
दक्षिण कोरिया की एक कंपनी ने खास क‍िस्‍म का मास्क तैयार किया है। इस मास्क की खासियत ये है क‍ि आप इसे फोल्ड करके इसे नाक तक भी पहन सकते हैं। इस मास्क को इस तरह डिजाइन क‍िया गया है ये फैशन के साथ आपको कई बीमारियों से बचाता है। अब इस मास्‍क की डिजाइन सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
जानें क्‍या है इस मास्‍क की खासियत इस अनोखे मास्क को दक्षिण कोरिया की कंपनी एटमन ने बनाया है। इस मास्क का नाम ‘Kosk’ है। वैसे तो यह पूरा मास्क है, लेकिन आप चाहें तो इसे फोल्ड करके नाक तक कवर कर सकते हैं। इसे ऐसा डिजाइन क‍िया गया था क‍ि खाने पीने के दौरान इस मास्‍क को नाक तक फोल्ड कि‍या जा सकता है। इसके अलावा यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जिन्हें मास्क लगाने पर सांस लेने में परेशानी होने लगती है।
ऐसा मिला इस मास्‍क को नाम कई लोगों के मन में ये सवाल आ रहा होगा कि इसका नाम ‘Kosk’ क्यों है। यहां आपको बताना चाहेंगे कि ‘Kosk’ मास्क और कोरिया में नाक के लिए यूज होने वाले शब्द ‘Ko’ से मिलकर बना है। 80 प्रतिशत तक प्रभावी यह मास्क कई ऑनलाइन उपलब्ध है। इसे KF80 मास्क का टैग दिया गया है। इसमें K Korean के लिए तो F फिल्टर के लिए इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह मास्क 0.3 माइक्रोन तक के कणों को 80 पर्सेंट तक दक्षता के साथ फिल्टर कर सकता है। यह मास्क इंटरनेट और सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top