2022 : भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई ये नौकरी, पढ़े.. 

आज गूगल के बिना लाइफ को इमेजिन करना मुश्किल है। सुबह से लेकर रात तक हम न जानें कितनी ही चीजें सर्च करते हैं। इसी सर्च के आधार पर Google ने हर साल लिस्ट जारी जारी करता है। वर्ष 2022 की सूची भी सामने आ गई है। इसके मुताबिक,  सेक्शन में सबसे ज्यादा अग्निपथ स्कीम के बारे में खोजा गया है। इसके बाद, दूसरे नंबर पर NATO तीसरे नंबर पर NFT और चौथे नंबर पर PFI है। वहीं, पांचवें पर what is the Square root of 4 और छठवें नंबर पर सरोगेसी, सातवें नंबर पर सोलर eclipse को रखा गया है। इसके अलावा, आठवें नंबर पर आर्टिकल 370 रहा है। वहीं इसी कैटेगरी में दो अन्य स्कीम को रखा गया है।

इसके अलावा, सबसे ज्यादा खोजी गई व्यक्तित्वों की सूची की बात करें तो इसमें भाजपा नेता नूपुर शर्मा टॉप पर थीं। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू थीं। तीसरे नंबर पर ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक थे। वहीं चौथे नंबर पर ललित मोदी और पांचवें नंबर पर सुष्मिता सेन थीं। इसके अलावा, 6वें नंबर पर अंजलि अरोड़ा, 7वीं अब्दु रोज़िक रहा है। इसके अलावा, आठवें एकनाथ शिंदे, 9वें पर प्रवीण तांबे और 10वें नंबर पर Amber Heard रहें।

अग्निपथ योजना या अग्निपथ योजना 14 जून, 2022 को केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई थी। अग्निपथ योजना के पीछे का उद्देश्य भारत के युवाओं को सशस्त्र बलों में भाग लेने और भर्ती करने के लिए प्रोत्साहित करना था। इसके तहत, इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में भर्ती की जाएगी। यह नियुक्तियां 4 साल के लिए होंगी। चार साल के बाद 75 फीसदी सैनिकों को बाहर कर दिया जाएगा। वहीं, अन्य 25 फीसदी अग्नि वीरों को जो सेलेक्ट किए जाएंगे, उन्हें स्थायी नियुक्त किया जाएगा। हालांकि इस योजना का काफी विरोध किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top