Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

टू-व्हीलर वालों को एक लीटर पेट्रोल, ऑटो रिक्शा वालों को 3 किलो CNG फ्री, वचन पत्र में सपा का ऐलान

विशेष रिपोर्ट – प्रियांशु द्विवेदी 

समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को अपना मेनिफेस्टो लॉन्च कर दिया सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने 22 वादों वाला वचन पत्र जारी किया. समाजवादी पार्टी के मेनिफेस्टो में जो खास बात नज़र आई वो है एक लीटर मुफ्त पेट्रोल और 6 किलो फ्री सीएनजी को लेकर सपा के मेनिफेस्टो के मुताबिक, दोपहिया वाहनों के मालिकों को हर महीने एक लीटर मुफ्त पेट्रोल दिया जाएगा. इसके अलावा ऑटो रिक्शा वालों को तीन लीटर पेट्रोल और 6 किलो सीएनजी फ्री में दी जाएगी..उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए 10 फरवरी को वोटिंग होनी है..58 विधानसभा सीटों पर मतदाता वोट डालेंगे. इसमें अधिकतम सीटें पश्चिमी यूपी की हैं..ऐसे में ये घोषणा पात्र लोगों के बीच अब चर्चा का विषय बन गया है। पढ़िए संकल्प की ख़ास बातें – 

समाजवादी पार्टी के वचन पत्र की खास बातें

  • सभी फसलों के लिए एमएसपी दी जाएगी.
  • 15 दिनों में गन्ना किसानों का भुगतान किया जाएगा.
  • 12वीं पास बच्चों को फ्री में लैपटॉप दिया जाएगा.
  • 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी.
  • सरकारी नौकरी में महिला को 33 फीसदी आरक्षण का वादा.
  • कारीगर बाजार स्थापित किया जाएगा.
  • किसानों को 4 साल के भीतर कर्ज मुक्त किया जाएगा.
  • ऋण मुक्ति कानून बनेगा.
  • 2 एकड़ से कम खेती वाले को खाद मुफ्त.
  • किसान आंदोलन में दौरान शहीद के परिजनों को 25 लाख और स्मारक.
  • बीपीएल परिवारों को प्रतिवर्ष 2 सिलेंडर.
  • अर्बन एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट बनेगा.
  • 1090 को फिर मजबूत करेंगे ईमेल व्हाट्सअप से एफआईआर की व्यवस्था होगी.
  • लड़कियों की शिक्षा केजी से पीजी तक मुफ्त .
  • 18 हज़ार पेंशन वृद्धों को.
  • समाजवादी किराना शुरू 10 रुपए में थाली मिलेगी.
  • 1890 मजदूर पावर लाइन की शुरुआत करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top