Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

हरिद्वार डीएम विनय शंकर पांडे का सख्त आदेश –  क्लासरूम में गुरूजी की मोबाइल चैटिंग और गेमिंग बंद

अकसर अपने दमदार और कड़े फैसलों की वजह से जनता के बीच अलग पहचान बनाने वाले उत्तराखंड के प्रभावशाली आईएएस और हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे का एक और फैसला अभिभावकों के साथ साथ स्टूडेंट्स को बेहद पसंद आया है।

दरअसल डीएम ने बताया है कि जनता की ओर से टीचरों का मोबाइल के साथ क्लासरूम में समय बिताने की शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद जांच टीम को भी हकीकत जानने के लिए भेजा गया और जांच के आधार पर अब आदेश जारी किया हैजिसके मुताबिक टीचर्स स्कूल में मोबाइल फोन ले जा सकते हैं लेकिन क्लासरूम में मोबाइल ले जाना मना होगा.हरिद्वार में मौजूद किसी भी सरकारी या प्राइवेट स्कूल  में शिक्षक अब मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे.  हरिद्वार जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि कोई भी टीचर मोबाइल लेकर क्लासरूम में नहीं जाएगा.  आदेश में कहा गया है कि टीचर मोबाइल लेकर स्कूल आते हैं तो उन्हें प्रिंसिपल ऑफिस में ही अपना मोबाइल जमा करना होगा.स्कूल खत्म होने के बाद वो अपना फोन इस्तेमाल कर सकते हैं.हरिद्वार  के डीएम विनय शंकर पांडे ने चेतावनी दी है कि अगर कोई शिक्षक क्लासरूम में मोबाइल चलाता हुआ मिला तो उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी..

डीएम विनय शंकर पांडे ने कहा कि ये आदेश हरिद्वार के सभी सरकार और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा.आदेश में कहा गया है कि क्लास  में जाने से पहले शिक्षकों को प्रिंसिपल ऑफिस में अपना मोबाइल जमा कराना होगा. हरिद्वार डीएम ने मीडिया को बताया कि टीचर्स मोबाइल में गेम खेल रहे होते हैं या फिर  किसी से चैट कर रहे होते हैं. लिहाज़ा प्रशासन को इस बारे में स्टूडेंट्स और अभिभावकों से लगातार शिकायतें मिल रही थी. जिसके बाद ये आदेश जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top