Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

स्वामी विवेकानंद की क्षतिग्रस्त तपस्थली का करेंगे जीर्णोद्धार – सूर्यकांत धस्माना

देहरादून से कार्यकारी संपादक आशीष तिवारी की रिपोर्ट – 

स्वामी विवेकानंद की देहरादून यात्रा से जुड़े ओल्ड मसूरी रोड स्थित भगवान शिव के प्राचीन शिव बावड़ी मंदिर में बड़ा हादसा टल गया।  आपको बता दें कि ये वही स्थान है जिसमें एक जमाने में स्वामी विवेकानंद जी ने साधना की थी इसी के प्रांगण का पुश्ता भारी बारिश के बीच गिर गया था ,

हालांकि मंदिर को कोई खतरा फिलहाल नहीं है लेकिन मंदिर को जाने वाली सीढ़ियां प्रभावित हुई हैं और उससे आगे नुकसान का खतरा है। आज इस घटना की जानकारी मिलने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सक्रीय सामाजिक कार्यकर्ता सूर्यकांत धस्माना मंदिर पहुंचे और पुश्ते व मंदिर का निरीक्षण कर मौजूद स्वामी जी से जानकारी हासिल की।

स्वामी जी ने मीडिया को भी बताया है कि बीते दिन दोपहर ढाई बजे करीब भारी बारिश के बीच अचानक पुश्ता भरभरा कर गिर गया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस नेता धस्माना ने मंदिर को सुरक्षित बनवाने और हर संभव मदद के लिए मंदिर के स्वामी जी को भरोसा दिया है।

आपको बता दें कि ये स्थान की ऐतिहासिक घटना और देहरादून की ख़ास पहचान में से एक अहम स्थान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top