Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

जिला प्रशासन और नगर निगम इन फड़ी बाज़ार को बंद कराये। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल।

पंकज मैसोन द्वारा कहा गया कि देहरादून मे जितने भी मुख्य बाज़ार है सभी बाजारों मे ही अवैध ढंग से फडिया संचालित की जा रही हैं जोकि अतिक्रमण का मुख्य कारण हैं व्यापार मंडल ने प्रशासन से अनेको बार ये मांग की हैं जो ये अवैध फडिया संचालित हो रही हैं और कुछ जगहों पर फड़ माफियो द्वारा फड़ी बाज़ार भी लगाये जा रहे हैं जिस पर जिला प्रशासन और नगर निगम कार्यवाही इन फड़ी बाज़ार को बंद भी करा चूका हैं फिर भी वहां पर अवैध तरीके से फडिया लगवाई जाती हैं जो वह फड़ी बाज़ार लगवा रहे हैं न तो उनको जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस प्रशासन का डर है तभी तो अनेको बार नोटिस जारी करने के बाद एवं बाज़ार को बंद कराने के बाद भी दुबारा फडिया संचालित की जा रही हैं और पुलिस प्रशासन के साथ आँख मिचोली का खेल हो रहा हैं।

• पंकज मैसोन द्वारा सरकार से मांग की गई कि घंटाघर के एक किमी के दायरे को जीरो जोन घोषित कर दिया जाए जिससे घंटाघर के एक किमी. के दायरे मे चारो तरफ कोई भी फड़ बाज़ार न लग सके।

पंकज मैसोन द्वारा कहा गया कि जो शहर के लोकल ठेली और फड़ी वाले हैं एवं जो पंजीकृत है और सालो से बाजारों मे ठेलिया और फड़ लगा रहे हैं उनके लिए सरकार द्वारा एक जगह सुनिश्चित की जाए जिससे बाज़ार मे ठेलीयो एवं फड़ीयो से होने वाली अतिक्रमण की समस्याo से भी निवारण मिल सके।

• पंकज मैसोन द्वारा स्मार्ट सिटी के धीमी गति से हो रहे कार्य पर भी सवाल उठाया गया जिस कारण व्यापारी वर्ग भी बहुत ज्यादा आक्रोश मे हैं व्यापार मंडल के अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि मानसुन बिलकुल सिर पर हैं पहली बरसात ने ही स्मार्ट सिटी के किये गये कार्यो की पोल खोल कर रख दी है छ्ज्जे न होने की वजह से लोगो की दुकान मे पानी घुस रहा हैं नालिया दुरुस्त न होने के कारण पानी सडको पर बह रहा हैं जिस कारण वह बहता पानी लोगो की दुकाने मे घुस गया जिससे कई दुकानदारों का माल गीले होने की वजह से खराब भी हो गया कई जगह नालियों को खुला ही छोड़ दिया गया हैं उस पर फुटपाथ नहीं बनाया गया हैं छज्जो के लिए सरकार द्वारा कोई टेंडर भी नहीं दिया गया हैं और काफी समय से स्मार्ट सिटी का कार्य अधुरा पड़ा हैं जिन कंपनियों के द्वारा कॉन्ट्रैक्ट लिया गया हैं उनका ये कहना हैं कि बढती महंगाई की वजह से सामान की कीमते बढ़ चुकी हैं इस कारण भी वह कंपनियां पुराने रेट से कार्य करने को तैयार नहीं हैं जिस कारण भी स्मार्ट सिटी के कार्यो मे लगातार देरी हो रही हैं।

पंकज मैसोन द्वारा कहा गया कि व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात करेंगे और व्यापारियों की सारी समस्याओं से अवगत कराएं जिससे व्यापारियों को जो समस्या हो रही है इससे निजात मिल सके। इस मौके पर राजीव सच्चर, हरीश विरमानी, पंकज दीदान, मनन आनंद, दिव्य सेठी, संतोख सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top