Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

सीएम धामी की सक्रियता का असर – उत्तरकाशी में आपदाग्रस्त गांव पहुंचे जिलाधिकारी

उत्तरकाशी से संवाददाता दीपक नौटियाल की रिपोर्ट –

देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने आपदा नियंत्रण को लेकर अफसरों को अलर्ट रहने और तत्काल राहत कार्य प्रभावितों तक पहुँचाने की हिदायत दी है।  जिसका असर अब पहाड़ों में दिखने लगा है। उत्तरकाशी के माण्डो, कंकराडी में अतिवृष्टि बादल फटने से घटित प्राकृतिक आपदा की घटना को लेकर जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित ने आज माण्डो गांव क्षेत्र में राहत,आदि निर्माण कार्यों का दौरा किया ।

 
जिलाधिकारी ने स्थितियों का जायजा लेते हुए कहा कि गांव में जो मूलभूत संसाधन नष्ट हुये है l उनको लेकर संबंधित अधिकारियों को वहां हर समय तैनात रहने के साथ ही उन्होंने अवश्य दिशा-निर्देश दिये है l
उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्रों में विद्युत,पेयजल, खाद्यान्न, राहत राशि अति आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति ग्रामीणों को तुरंत मुहैया करा दी गई है।

लगातार जनपद में हो रही बारिश को लेकर जो भी आवासीय मकान खतरे की जद में है वहां के लोगों को सुरक्षित होटलों, स्कूलों में ठहरा है I तथा गांव में लगे मलबे के ढेर को हटाने के लिए जेसीबी, पोकलैंड मशीन, मजदूर आदि राहत बचाव दल युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं ताकि आम जनजीवन जल्द ही बहाल हो सके ।

जिलाधिकारी दीक्षित ने सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि माण्डो, कंकराडी क्षेत्रों में हुई घटित प्राकृतिक आपदा को मद्देनजर रखते हुए ग्रामीणों की आवश्यक सेवाओं में कतई भी लापरवाही न बरती जाए।

स्वयं वहां पर मौजूद रहकर उन्हें उचित सुविधाएं मुहैया कराई जाए। जनपद के अन्य संपर्क मार्गों की स्थितियों पर भी नजर रखते हुए तत्काल उनको सुचारू करें तथा अन्य विभागों से भी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों का संपादन करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top