Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

केदारनाथ में पीएम मोदी के अनावरण , उद्घाटन और सम्बोधन का मेगा शो रहा सुपरहिट – CM धामी को मिली शाबासी

आज गोवर्धन पूजा के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा पाठ कर बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। उन्होंने यहां गर्भगृह में करीब 15 मिनट तक पूजन किया, फिर मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद आदि गुरु शंकराचार्य के हाल ही में बने समाधि स्थल पर शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया। ये प्रतिमा 12 फुट लंबी और 35 टन वजनी है। पीएम ने यहां के विकास कार्यों की समीक्षा भी की।

केदारनाथ धाम में पीएम ने कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इस दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इसके बाद ‘जय बाबा केदार’ के उद्घोष के साथ पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू किया।

बाबा केदारनाथ को चढ़ाए बाघांबर वस्त्र
पीएम मोदी ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाघांबर वस्त्र चढ़ाए। यहां उन्होंने षोडशो पूजन किया। दूध, दही, मधु आदि चीजों से बाबा केदार की पूजा की गई।

आदि शंकराचार्य के समाधि स्थल का लोकार्पण
पीएम मोदी ने आदि शंकराचार्य के समाधि स्थल का लोकार्पण किया है। 2013 में केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा में ये क्षतिग्रस्त हो गया था। यहां पीएम मोदी ने कुछ देर तक ध्यान भी किया।

भाजपा PM के दौरे को यादगार बनाना चाहती है
इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए भाजपा ने एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की योजना बनाई है। इसके तहत चार धामों, बारह ज्योतिर्लिंगों और प्रमुख मंदिरों, कुल मिलाकर 87 तीर्थ स्थलों पर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम LED और बिग स्क्रीन पर सीधा प्रसारित किया जा रहा है।

अपनी आंखों से उस तबाही को देखा था

पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा, ‘बरसों पहले जो नुकसान यहां हुआ था, वो अकल्पनीय था। मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था और अपने आप को रोक नहीं पाया था। मैं यहां दौड़ा चला आया था। मैंने अपनी आंखों से उस तबाही को देखा था, उस दर्द को सहा था। जो लोग यहां आते थे, वो सोचते थे कि क्या ये हमारा केदार धाम फिर से उठ खड़ा होगा? लेकिन मेरे भीतर की आवाज कह रही थी की ये पहले से अधिक आन-बान-शान के साथ खड़ा होगा। यह विकास कार्य ईश्वर की कृपा से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top