भारतीय जनता पार्टी ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंपी

उत्तराखंड में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों के बीच शनिवार को भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंपी है। दिल्ली में बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी।इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने वाली है। इससे पहले प्रदेश भाजपा की कमान वरिष्ठ और अनुभवी नेता मदन कौशिक के हाथों में थी। विधानसभा चुनाव के बाद से कौशिक के स्थान पर गढ़वाल मंडल के किसी ब्राह्मण नेता को संगठन की कमान सौंपे जाने की चर्चाएं  थीं।कौन हैं बीजेपी के नए अध्यक्ष महेंद्र भट्ट?

महेंद्र भट्ट 2022 में बद्रीनाथ विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। 50 वर्षीय भट्ट ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1991 में की थी। उन्होंने 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में राज्य सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री और विभाग संगठन मंत्री के रूप में कार्य किया। 2002 में उत्तराखंड (तत्कालीन उत्तरांचल) के गठन के बाद उत्तरांचल प्रदेश युवा मोर्चा का पहला प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।उन्होंने 32 साल की उम्र में पहली बार नंदप्रयाग सीट से चुनाव लड़ा और 2002 से 2007 तक विधायक रहे। भट्ट ने 2007 से 2014 तक उत्तराखंड भाजपा संगठन में कई पदों पर कार्य किया। 2017 के विधानसभा चुनाव में वह बद्रीनाथ विधानसभा सीट से जीतकर विधायक बने थे। इसके अलावा महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड राज्य आंदोलन के कांखेत में राम जन्मभूमि आंदोलन में 15 दिन, पौड़ी और पौड़ी जेल में 5 दिन की कैद हुई थी।
बीजेपी ने इसके लिए पत्र भी जारी कर दिया है. इस पत्र में लिखा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top