Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

देहरादून: नशा मुक्ति केंद्रों पर छापा मारा तो हैरान रह गई टीम,

देहरादून दिनांक 25 नवम्बर 2021 (जि.सू.का), नशामुक्ति केन्द्रों पर लगातार निरीक्षण की कार्यवाही जिलाधिकारी द्वारा गठित कमेटी के माध्यम से करते हुए संबंधित संचालकों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार के द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट एसपी सिटी तथा अन्य संबंधितों की टीम द्वारा सहस्त्रधारा रोड़ एवं राजपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संचालित नशामुक्ति केन्द्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने नवतेचना, ब्राइट फ्यूचर एवं नवकिरन नशामुक्ति केन्द्रों पर छापेमारी कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया तथा संचालकों को सभी व्यक्तियों का निर्धारित मानकों के अनुसार सविधाएं उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ब्राइट फ्यूचर में 1 मानसिक रोगी तथा 2 बुर्जग व्यक्ति जिन्हें परिवार द्वारा छोड़ा गया हे और जों नशे के आदि भी नहीं है को संबंधित संस्थान एवं राजपुर रोड़ थाना पुलिस को उक्त लोगों को उनके अभिभावकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा पाया गया कि नशामुक्ति केन्द्र बायलाॅज के अनुसार संचालित नहीं हो रहे हैं जिस पर केन्द्र संचालकों को समस्त विवरण प्रस्तुत करने के साथ ही नियमानुसार केन्द्र का संचालन करने के निर्देश दिए गए तथा नियमानुसार संचालन ना करने की दशा में विधिक कार्यवाही करने की चेतावनी दी गयी। नशामुक्ति केन्द्र में नशा के आदी व्यक्तियों के साथ-साथ मानसिंक रूप से विक्षिप्त लोगों को भी रखा गया जिस पर नगर मजिस्टेªट ने केन्द्र के संचालक को तुरन्त सम्बन्धित के परिजनों से सम्पर्क करते हुए सम्बन्धित व्यक्तियों को मानसिक चिकित्सालय में स्थान्तारित करवाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि नशामुक्ति केन्द्रों पर नियंत्रण हेतु कमेटी का गठन तथा सुधार हेतु दीर्घकालीन योजनाओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्रों क संचालकों की जिम्मेदारी तय की जायेगी, जिससे केन्द्र पर अव्यवस्थाएं होने पर सम्बन्धित संचालक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने नशामुक्ति केन्द्रों के लिए संचालित एसओपी का परिपालन सुनिश्चित कराये जाने के भी निर्देश दिए हैं कहा कि आकस्मिक छापेमारी जारी रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top