Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

उत्तराखंड कांग्रेस : कांग्रेस के जयचंदों को बेनक़ाब करेंगे हरीश रावत 

हार की मार झेलते झेलते अब हरीश रावत अपने ही घर के भेदियों से आहत है। रोजाना अपनी पीड़ा सोशल मीडिया पर जाहिर करने वाले हरदा ने  कहा कि उन्हें ऐसे ही भाजपाई और कांग्रेस नेता का भंडाफोड़ करना है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रमाणिक तौर पर तथ्य सामने आने पर वह राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने इंटरनेट मीडिया में एक पोस्ट में कहा कि चुनाव हारने के बाद इंटरनेट मीडिया में उन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और खुद की हार से आहत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बिना नाम लिए कुछ कांग्रेसियों पर भी निशाना साधा है। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोगों ने बाप (मेरा) का इंतजाम करने के बाद बेटी की हार का भी इंतजाम कर दिया था। आने वाले दिनों में ऐसे लोगों को बेनकाब किया जाएगा।

अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा कर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें और उनकी बेटी अनुपमा रावत को हराने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद काफी समय से सोशल मीडिया में उन पर बिना सिर-पैर के हमले करने वालों की बाढ़ सी आ गई है।

धामी की धूम पेज पर उन पर जमकर प्रहार कर रहे भाजपाइयों के साथ-साथ कांग्रेस के एक नेता से जुड़े हुए कुछ लोग भी उन पर दनादन गोले दाग रहे हैं। उनको लगता है हरीश रावत को गिराकर मार देने का यही मौका है। हरीश ने कहा कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात कहने वाले व्यक्ति को पार्टी में पदाधिकारी बनाने वाले का नाम भी अब सामने आ चुका है।..तो एआईसीसी को उच्चस्तरीय जांच बैठानी पड़ेगी

एक विस्फोटक बात करने वाले व्यक्ति को हरिद्वार ग्रामीण में पर्यवेक्षक बनाकर किसने भेजा और किसके कहने पर भेजा, यह तथ्य अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। कुछ लोग बाप का इंतजाम करने के बाद बेटी की हार का भी इंतजाम करने में लग गए थे। हरीश ने कहा कि यदि वह पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यालय में उपवास पर बैठ गए तो एआईसीसी को स्वतंत्र उच्च स्तरीय जांच बैठानी पड़ेगी। हालांकि वह इस वक्त ऐसा नहीं करना चाहते, लेकिन उन पर पर लगाए जा रहे झूठे आरोप और दुष्प्रचार का खंडन भी जरूरी है।

 50 नहीं अब एक लाख रुपये इनाम दूंगा.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई कथित समाचार पत्र की कटिंग के मामले में हरीश रावत ने कहा कि पिछले दिनों उस समाचार पत्र की 10 प्रतियां लाकर देने वाले को उन्होंने 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की थी, लेकिन अब वह इस इनाम राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top