Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

राजौरी में आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड का जवान राम सिंह भंडारी शहीद

जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया.वर्तमान में मेरठ निवासी सूबेदार राम सिंह भंडारी आतंकियों के साथ मुठभेड में शहीद हो गए.उनके शहीद होने की खबर से उनके गृहनगर मेरठ और पौड़ी में शोक की लहर दौड गई है.आपको बता दें कि सूबेदार राम सिंह भंडारी 48 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे.जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा था.

सुबह तक चले ऑपरेशन में दो आतंकियों को मार गिराया गया था. जबकि तीसरे आतंकी के संदेह में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था.उसी दौरान घात लगाकर आतंकी ने बर्स्ट मार दिया जिसकी चपेट में सूबेदार राम सिंह आ गए और बुरी तरह जख्मी हो गए.

बहुत की कोशिश पर बचा ना सके

चिकित्सकों की टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन ज्यादा खून बह जाने के कारण नहीं बचा सके.सेना के 16 गढ़वाल में शामिल हुए सूबेदार राम सिंह मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे.पौने 2 साल से वह राष्ट्रीय राइफल के साथ कार्यरत थे और फरवरी 2022 में वह 30 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे.पति के शहादत होने की सूचना मिलने के बाद से ही पत्नी अनिता भंडारी का रो रो कर बुरा हाल है.

सबसे बड़ी बेटियां प्रियंका सिंह और करिश्मा नेगी परिवार को संभालने की कोशिश कर रही हैं.वही छोटी बेटियां मीनाक्षी भंडारी व मनीषा भंडारी के साथ बेटे सोलन भंडारी मां को संभालने के साथ एक दूसरे को संभालने में जुटे हैं.पूरे परिवार और क्षेत्र में मातम छाया हुआ है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में उत्तराखंड का  लाल शहीद सूबेदार राम सिंह भंडारी को ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

यह भी पड़ें: आल इंडिया फोटोग्राफर फाउंडेशन को दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top