Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

Uttarakhand Weather : मौसम ने बदली करवट, कहीं छाए बादल तो कुछ जगह पहाड़ों पर हिमपात

Uttarakhand Weather :उत्तराखंड के कई जिलों में सुबह से धूप खिली हुई है, लेकिन कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात जारी है। रुद्रप्रयाग, टिहरी सहित कई जिलों में मौसम साफ है। जबकि कुमाऊं के बागेश्वर में हिमपात हो रहा है। कुछ क्षेत्रों में बादल भी छाए हैं। मौसम के करवट बदलने से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 23 के बाद फिर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। यह सर्दियों की आखिरी बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है, जिसके बाद मौसम में गर्मी बढ़ने का अनुमान है। प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में इसका असर देखने को मिल सकता है। हालांकि जाते-जाते होने वाली बारिश और बर्फबारी से कुछ देर के लिए ठंड में इजाफा हो सकता है।

प्रदेश के 2500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, लगभग सभी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। इस दौरान गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में वर्षा हो सकती है। दूसरी ओर, कुमाऊं के बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व चंपावत में भी बारिश होने की संभावना रहेगी।

प्रदेश के 2500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फ भी गिर सकती है। आमतौर पर मार्च की शुरूआत से मौसम में गर्माहट तेज हो जाती है। सीजन की इस आखिरी बारिश के बाद मौसम में ठंड़क में कमी और गर्मी में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top