Flash Story
पीठ के दर्द से उठना-बैठना हो गया है मुश्किल, तो इन तरीकों से पाएं आराम
केदारनाथ धाम पहुंची मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का लिया जायजा
बेहद गरीब दिखने वाले ये हैं महाराणा प्रताप के वंशज 
पत्नी के नाम पर खरीदते हैं संपत्ति तो जान लें  नियम
भारत में यहां एक दिन में इतने रुपये का ही पेट्रोल-डीजल खरीद सकेंगे लोग 
उधमसिंह नगर : पीलीभीत में बारातियों की गाड़ी पलटी, तीन महिलाओं की मौके पर मौत 
पौड़ी : नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ पौड़ी पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही 
E PAPER OF 02 MAY 2024
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल

Cheque का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले, जरूर पढ़ लें यह खबर

डिजिटल युग चल रहा है। ऐसे में लोग ऑन लाइन पेमेंट मोड को अधिक पसंद करते हैं। लेकिन बावजूद इसके अभी भी करोड़ों रुपये का लेन-देन चेक से होता है। कई बार आपने यह देखा होगा कि जब हम किसी को चेक देते हैं तो उसके आगे-पीछे दोनों तरफ साइन करते हैं।

चेक के पीछे साइन क्यों किया जाता है?

क्या आपको पता है चेक के पीछे साइन क्यों किया जाता है? दरअसल, यह एक साइन आपको किसी बड़ी मुसीबत में फंसने से बचा सकता है। लेकिन यहां बता दें कि सिर्फ बेयरर चेक के पीछे ही साइन किया जाता है। यह ऐसे चेक होते हैं जिसमें चेक को कैश या डिपॉजिट करने वाले अपनी पहचान दिखानी जरूरी होती है।

चेक पर बेयरर शब्द को रद्द करें

बेयरर चेक किसी भी व्यक्ति या बिजनेस के जगह भुगतान के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जानकारी के अनुसार ऑर्डर चेक के पीछे साइन नहीं किया जाता है। यह ऐसे चेक होते हैं जिसमें चेक पर बेयरर शब्द को रद्द कर दिया जाता है। इसमें प्राप्तकर्ता के ऑर्डर चेक देते समय बैंक द्वारा भुगतानकर्ता की पहचान पर जोर दिया जाता है।

बेयरर चेक और ऑर्डर चेक क्या होता है

बेयरर और ऑर्डर के अलावा कई बार हम अपने साइन को वेरीफाई करने के लिए चेक के पीछे साइन करते हैं। बैंक कर्मचारी भी साइन का मिलान करने के लिए आपको साइन करने के लिए कहते हैं। अकसर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि सभी चेक पर साइन नहीं किया जाता है। सही साइन नहीं होने से कई बार चेक बाउंस होने की समस्या भी होती है।

वेरीफाई करवाने के लिए साइन

अगर हमारा चेक चोरी हो जाए तो उसके पीछे साइन नहीं होने पर उसे भुनाना आसान है। इसलिए कई बार बैंक कर्मचारी चेक के पीछे साइन करने के लिए कहते हैं। कई बार साइन ठीक नहीं होते। इसलिए भी वेरीफाई करवाने के लिए दोबारा साइन करवाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top