Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

पत्नी मायके से नहीं आई तो एक सिरफिरा शहर को आग लगाने निकल पड़ा। 12 से ज्यादा वाहनों को लगाई आग

पत्नी मायके से नहीं आई तो एक सिरफिरा शहर को आग लगाने निकल पड़ा। सिगरेट लाइटर लेकर निकले इस युवक ने 12 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा दो दुकानें भी फूंक डाली। पुलिस को जब घटनाओं का पता चला तो सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। रविवार सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में आरोपी ने बोला कि उसने देहरादून जला दिया, घटनाक्रम शनिवार रात को शुरू हुआ। आईएसबीटी के पास एक टायर मैकेनिक की दुकान और वहां खड़ी दो बाइकों मे आग लग गई थी।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आग बुझाई तो थोड़ी देर बाद ही माजरा से आग लगने की खबर आई गई। यहां पर एक बाइक में आग लगी थी। पुलिस ने जरा सांस ही लिया था कि क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में एक ठेली में आ लगने की सूचना आ गई। पुलिस ने लोगों की मदद से आग बुझा दी। अभी पटेलनगर पुलिस मामले की जांच ही कर रही थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र में आग की घटनाओं से हड़कंप मच गया। यहां कुछ लोडर, बाइकों और एक जनरेटर को आग लगाई गई थी। इनती घटनाएं एक के बाद एक होने से पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। घटनास्थलों पर थाना पुलिस के साथ-साथ पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए।

कोतवाली क्षेत्र में इन घटनाओं के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की। पता चला कि सभी जगहों पर एक ही युवक आग लगाता दिख रहा है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि पुलिस ने रविवार तड़के आरोपी की पहचान की और ब्राह्मणवाला से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम इरफान निवासी ब्राह्मणवाला बताया। उसने बताया कि वह पलटन बाजार में चूड़ियां बेचता है। उसकी पत्नी काफी समय पहले मायके गई थी। लेकिन, लौटकर नहीं आ रही थी। शनिवार शाम को भी उसकी बात हुई तो वह मना करने लगी। इस पर वह गुस्सा हो गया और शहर को आग लगाने निकल पड़ा।

सिरफिरे ने बहुत किया नुकसान…
-आईएसबीटी के पास एक टायर की दुकान को किया आग के हवाले।
-दुकान के पास खड़ी दो बाइकें भी आग की चपेट में आई और राख हो गई।
-माजरा में एक बाइक को आग लगा दी।
– क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में एक बाइक और एक ठेली फूंक डाली।
– फालतू लाइन में खड़ी दो बाइकों में आग लगाई।
– फालतू लाइन में ही एक बाइक और एक जनरेटर फूंक डाला।
– दून अस्पताल के पास खड़ा एक लोडर वाहन भी जला दिया।
– फालतू लाइन में खड़े एक ऑटो को भी किया आग के हवाले।
पुलिस हिरासत में बोला मैंने देहरादून फूंक दिया
पुलिस हिरासत में भी आरोपी चुप नहीं था। कोतवाली और पटेलनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसने बताया कि पत्नी आ नहीं रही। मेरा दिमाग खराब है और मैने देहरादून फूंक दिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top