Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

उत्तराखंडः सड़कों पर गरजी कांग्रेस, सीएम आवास कूच में कई बड़े नेता शामिल,

देहरादून से मोहम्मद अरशद  की खास रिपोर्ट

प्रदर्शन के दौरान बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही उत्पीड़न की घटनाओं, किसानों की समस्याओं, हरिद्वार कुंभ में हुए कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े और तीर्थ पुरोहितों की मांगों को उठाया जा रहा है।

पने विभन्न मुद्दों को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस का प्रदर्शन और मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ ही अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। पार्टी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, महामंत्री नवीन जोशी, विजय सारस्वत और लक्ष्मी अग्रवाल प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहे।

महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, किसान बदहाली और कुंभ कोविड टेस्टिंग घोटाले के खिलाफ  बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए निकले। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह अन्य नेताओं के साथ बैरिकेडिंग पर चढ़कर बैठ गए। वहीं इस दाैरान प्रीतम सिंह चोटिल हो गए। यहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

इससे पहले देवेंद्र यादव, अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सूर्यकांत धस्माना समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गयाा। यहां से उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया था। जहां प्रीतम सिंह को ज्यादा परेशानी हाेने लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य में राजनीतिक परिवर्तन के लिए कांग्रेस आज से सड़कों पर उतरकर इस सरकार की विदाई के लिए निर्णायक संघर्ष छेड़ेगी। महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने तमाम मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरने का फैसला किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top