Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

सीएम पद का चेहरा घोषित होने पर आप नेता कर्नल कोठियाल ने कहा- मिली बड़ी जिम्मेदारी, हरीश रावत ने केजरीवाल के दावों पर कसा तंज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सीएम पद का चेहरा कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) घोषित किया है. जिसके बाद कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) ने एक प्रेसवार्ता के दौरान विपक्षी दलों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि फौज में रहते हुए उन्होंने देश सेवा के लिए गोलियां खाई और अब उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए गालियां भी पड़े तो वो  किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे. उत्तराखंड नवनिर्माण का संकल्प पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे. उत्तराखंड नवनिर्माण के सपनों को पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कसा तंज

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड दौरे के दौरान दिए बयानों पर वार किया है.

हरीश ने बिना किसी का नाम लिए अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि दिल्ली से आए एक मेहमान नेता ने दावा किया कि उनके उत्तराखंडी सहयोगी ने 10 हजार से ज्यादा लड़कों को आर्मी में भर्ती की ट्रेनिंग दी है. कइयों को भर्ती कराया है.

इसपर हरीश ने सवाल किया “जरा पिछले पांच साल में आर्मी में भर्ती के आंकड़े देख लीजिए, नेताजी के दावे की हकीकत सामने आ जाएगी. जहां तक लड़के-लड़कियों को प्रशिक्षण देने का सवाल है, हमारी सरकार ने 2016 में आर्मी के सेवानिवृत्त जेसीओज को कॉलेजों में जाकर प्रशिक्षण देने की योजना प्रारंभ की थी, जिसे वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया|

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top