Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

मौसम से बिगड़ते हालात पर मुख्यमंत्री धामी की नज़र – क्विक एक्शन के दिए निर्देश

देहरादून से कार्यकारी संपादक आशीष तिवारी की रिपोर्ट –

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  जनपद उत्तरकाशी के अंतर्गत ग्राम निराकोट, कंकराड़ी, मांडों में अतिवृष्टि के कारण बादल फटने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने  जिलाधिकारी, उत्तरकाशी से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने  ज़िला प्रशासन  को राहत और बचाव कार्य शीर्ष प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने किसी भी दैवीय आपदा की स्थिति में क्विक रिस्पांस सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कार्मिकों को राज्य में आपदा की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिये। आपदा से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए। आपदा की स्थिति में क्विक रिस्पांस सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन श्री एस ए मुरूगेशन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top