उत्तराखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज. इन जिलों में बारिश की अलर्ट

उत्तराखंड : उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है.उत्तराखंड के मौसम में बदलाव होता दिख रहा है। होली के पहले मौसम में एक बार फिर बदलाव हो रहा है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वैसे प्रदेश में अभी मौसम शुष्क बना हुआ है।  और मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने लगे हैं। अगले दो दिन उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है होली से पहले लगता है राज्य से ठड जाने वाली नहीं है राज्य में एक बार फिर दो दिन के लिए मौसम ने करवट बदली है।
मार्च का आधा महीना निकल गया है लेकिन ठंड है कि कम होने का नाम नहीं ले रही है राज्य के उत्तरकाशी,चमोली तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी तथा बिजली चमकने को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए 19 मार्च और 20 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा नैनीताल और उधम सिंह नगर में भी हल्की बूंदाबांदी असर नजर आ रहे हैं मौसम विभाग ने 21 मार्च तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की भी बात कही है।मौसम के बदले एकाएक मिजाज के बाद समुचे राज्य में गुलाबी ठंड जैसा महसूस होने लगा है।मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने के आसार हैं। देहरादून का अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.4 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 20.0 और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top