Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

ईद-उल-फितर कब है, जानें कब दिखेगा चांद और क्या है इसका इतिहास

ईद उल-फितर मुस्लिमों के लिए खास पर्व है.होली , दीवाली और बैसाखी की तरह ये ख़ास दिन भी मुस्लिम समाज के लिए मुबारक़ और खुशियों भरा होता है। हिंदुस्तान में इसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है… ईद की सुबह घरों में रौनक और चहल पहल देखने लायक होती है। इस दिन लोग खुदा का शुक्रिया अदा करते हैं… सुबह में नमाज की अदायगी के साथ ही ईद का त्योहार मनाया जाता है… साथ ही इस दिन लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं… एक दूसरे से लगे मिलते हैं और बधाइयों के साथ उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं… घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं… आइए जानते हैं कि ईद-उल-फितर कब है और इसका चांद कब नजर आएगा और इसका इतिहास क्या है…

ईद-उल-फितर का इतिहास क्या है?

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, हिजरी संवत 2 यानी 624 ईस्वी में पहली बार (तकरीबन 1400 साल पहले) ईद-उल-फितकर मनाया गया था… कुअरान में पहले से ही दो पवित्र दिन का जिक्र किया गया है… जिन्हें ईद-उल-फितर और ईद-उल-जुहा कहा जाता है… कहते हैं कि कुछ इस प्रकार से ईद मनाने की परंपरा चली आ रही है… कहा जाता है कि पैगंबर मुहम्मद ने ईद-उल-फितर की शुरुआत की… इस्लामिक मान्यता के अनुसार ईद-उल-फितर की शुरुआत जंग-ए-बद्र के बाद हुई… जिसमें पैगंबर मुहम्मद साहब की अगुवाई में मुसलमानों को जीत हासिल हुई थी… कहा जाता है कि जीत की खुशी में लोगों ने ईद मनाई थी… ईद उल-फितर का पर्व अमीर से लेकर गरीब हर कोई खुशी से मना सके इसके लिए इस्लाम में गरीबों को फितरा भी दिया जाता है..

ईद-उल-फितर कब है?

इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक ईद-उल-फितर इस बार 2 मई 2022 के दिन मनाई जाएगी… इसे मीठी ईद के नाम से भी जानते हैं… रमजान के 10वें शव्वल की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है…. हालांकि, ईद का दिन चांद देखने के बाद ही निर्धारित किया जाता है कि ईद-उल-फितर कब मनाई जाएगी. ..

ईद-उल-फितर का चांद कब दिखेगा

इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक इस बार ईद-उल-फितर 2 मई 2022 की शाम से शुरू होगी… अगर इस बार 2 मई को चांद का दीदार हो जाता है तो भारत में ईद-उल-फितर का त्योहार 3 मई को मनाया जाएगा… वहीं अगर चांद का दीदार 3 मई को होता है तो ईद-उल-फितर का त्योहार 4 माई को मनाया जाएगा…

ईद-उल-फितर के मौके पर खास दावत तैयार की जाती है… जिसमें खासतौर से मीठा खाना शामिल किया जाता है… इसे भारत और कुछ दक्षिण एशियाई देशों में मीठी ईद भी कहा जाता है…. ईद-उल-फितर पर खासतौर से सेवइयां यानी गेहूं के नूडल्स को दूध के साथ उबालकर बनाया जाता है… साथ ही उसमे सूखे मेवों और फलों को मिलाकर परोसा जाता है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top