Flash Story
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री
दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने संभाली भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड की प्रदेश महामंत्री की कमान — नैनीताल से उभरा भाजपा का युवा चेहरा
UPSC में पारदर्शिता की बड़ी जीत: प्रीलिम्स के तुरंत बाद अब ‘प्रोविजनल आंसर-की’—युवा अभ्यर्थी विदुषी पांडेय व हिमांशु कुमार की पहल चर्चा में
भगत सिंह कोश्यारी ने किया देश की सबसे ऊंचाई वाली सड़क पर एमटीबी चैलेंज का शुभारंभ
देहरादून में जीएसटी 2.0 पर विशेष कार्यशाला, उद्योग संगठनों संग गहन चर्चा
सीडीओ डॉ. सैनी ने 16 अंतर्राष्ट्रीय दर्रों की चढ़ाई पार कर बनाया कीर्तिमान
उत्तराखंड में रोजगार का स्वर्णिम युग: पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड व किमाड़ी क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, सड़कों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश

उत्तराखंड पुलिस की महिला टीम ने बनाया कीर्तिमान, माउंट गंगोत्री पीक को किया गया फतह

आज एस. डी. आर. एफ के 11 जवानों ने गंगोत्री -I(21889 फिट) को सुबह 0815 बजे सफलतापूर्वक समिट कर लिया गया है।

इसके पहले बीती 9 सितम्बर को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  SDRF गंगोत्री – I पर्वतरोहन अभियान 2021 का फ्लैग ऑफ किया गया था। 17 सदस्यीय SDRF की यह टीम लगातार पीक समिट हेतु आरोहण कर रही थी।

इस 17 सदस्यीय टीम  को समिट करने के लिए लगातार तीन दिन  तक खराब मौसम व बर्फबारी के कारण समिट कैम्प में ही इंतज़ार करना पड़ा। 29 सितम्बर को  मौसम थोड़ा ठीक होते ही समिट कैम्प से आरोहण शुरू किया व सुबह 0815 पर गंगोत्री-I को सकुशल फतह कर उत्तराखंड पुलिस का झंडा फहराया गया।

एस. डी. आर. एफ द्वारा इस अभियान के माध्यम से एक नया कीर्तिमान रचा गया है। यह उत्तराखंड पुलिस के इतिहास में पहली बार है कि पर्वतारोहण के ऐसे जोखिम भरे अभियान की कमान एक महिला ,इंस्पेक्टर अनिता गैरोला द्वारा सम्भाली गयी।इसके अतिरिक्त 11 सदस्यीय,SDRF की जिस  पर्वतारोहण टीम ने गंगोत्री-I को समिट किया , उनमे महिला आरक्षी  प्रीति मल भी शामिल रही , जिन्होंने किसी भी पीक को समिट करने वाली प्रथम महिला कर्मी होने का गौरव हासिल किया है। उत्तराखण्ड पुलिस का महिला सशक्तीकरण का अनूठा उदाहरण देता एस. डी.आर. एफ का यह अभियान निष्चित रूप में प्रदेश की सभी नारीशक्ति में साहस एवं नई ऊर्जा का संचार करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top