Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

बैसाखी पर्व: हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालु लगाई आस्था की डुबकी, पुलिस प्रशासन का क्राउड मैनेजमेंट रहा शानदार 

धर्मनगरी हरिद्वार में  बैसाखी पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया ..हरकी पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नज़र आई .देश भर से आए श्रद्धालु मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाते दिखे तो वहीँ सड़कों पर भारी जाम का जहां भी लोगों के लिए मुसीबत बन गया। 

आपको बता दें कि  बैसाखी पर फसल तैयार हो जाती है और इस दिन से फसल कटनी शुरू हो जाती है.  इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना भी की गयी थी.यही वजह है कि यह त्यौहार पंजाबी समुदाय में खासे धूमधाम से मनाया जाता है..बैसाखी पर गंगा स्नान और अन्न का दान करने का विशेष महत्व है.स्नान का महत्व होने से हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं.बताया कि 13 अप्रैल, 1699 को सिख पंथ के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी.  इसके साथ ही इस दिन को मनाना शुरू किया गया था.बैसाखी के दिन से ही पंजाबियों के नए साल की शुरुआत भी होती है.

बैसाखी पर्व पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है. स्नान करने के पश्चात अन्न दान का भी महत्व है. श्रद्धालुओं का मानना है कि गंगा में डुबकी लगाने मात्र से ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं.मां गंगा मनचाही मुराद पूरी करती हैं और मोक्ष प्रदान करती हैं.

सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि पर्व को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किये गए और  यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाए गए। डायवर्जन प्लान के साथ पूरे मेला क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 9 जोन और 38 सेक्टर में बांटा गया.इसके साथ साथ  मेले के लिए चार एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी  9 डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी और 80 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगायी गयी जिससे श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top