Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

उत्तराखंड : प्रदेश में सामने आए 38 नए संक्रमित,कुमाऊं में मिले डेल्टा प्लस वैरिएंट के तीन मरीज

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 38 नए संक्रमित मरीज आए हैं। जबकि एक मरीज की मौत हुई है। वहीं 16 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। अब प्रदेश में 356 एक्टिव केस हैं। वहीं, पौड़ी में एक और कुमाऊं में डेल्टा प्लस वैरिएंट के तीन मरीज मिले हैं।

कुमाऊं में तीन मरीजों में मिला डेल्टा प्लस का सब वेरिएंट एवाइ .2


डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि के लिए जुलाई में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) को भेजे गए 15 सैंपल में से तीन में डेल्टा प्लस का सब वेरिएंट एवाई .2 मिला है। इसमें दो गरमपानी और एक धारी का मरीज है। हालांकि, डेल्टा प्लस वेरिएंट किसी में नहीं मिला है।

नर्सिंग की कक्षाएं भी दो दिन के लिए बंद

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के कोविड पॉजिटिव आने के बाद नर्सिंग की कक्षाएं भी दो दिन के लिए स्थगित कर दी गई हैं। नर्सिंग के छात्र-छात्राओं की भी कोविड जांच कराई जाएगी। 24 अगस्त को राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्राएं कोविड पॉजिटिव आई थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top