Flash Story
एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
चारधाम यात्रा के प्रभारी सचिव आर राजेश कुमार ने सम्हाला मोर्चा
बच्‍चे ही नहीं, समर वेकेशन में मांएं भी जरूर सीख लें ये जरूरी काम
ऋषिकेश मे स्ट्रांगमैन बनकर चमका बिलारी का मोहम्मद कैफ बना ओवरऑल चैंपियन, जीता गोल्ड
सावधान : ATM पर अब नए तरीके से हो रही है ठगी
इस गांव को देखने के बाद भूल जाएंगे नैनीताल-मसूरी की सुंदरता 
उत्तराखंड : मसूरी रोड पर खाई में गिरी थार , 2 की मौत 3 लोग गंभीर रूप से घायल
डीएम सोनिका ने ऋषिकेश में बनाए गए चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप पंहुचकर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
बाइक रैली:दून की सड़कों पर पर्यावरण बचाने का संदेश

सीएम धामी के दरबार में फरियादियों की समस्याओं का हो रहा समाधान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट कर अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री लगातार आम जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं के निराकरण के कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिये हुए हैं कि समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध है तथा समस्याओं के निस्तारण में कोई लापरवाही न की जाए। लोगों को अपनी अपनी समस्याओं के हल के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सभी आगन्तुकों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी तथा जन समस्याओं के समाधान के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, आर्थिक सहायता, समाज कल्याण से संबधित पेंशन आदि अनेक समस्याएं लोगों ने रखीं। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top